Sex Racket का भंडाफोड़, 'सावधान इंडिया' में काम करने वाली एक्ट्रेस को पुलिस ने बचाया

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। थ्री स्टार होटल में चलाए जा रहे इस गोरख धंधे में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी में दो महिला कलाकारों और एक 29 वर्षीय एक्ट्रेस को बचाया है। बता दें कि जिन महिलाओं के बचाया गया है उनसे से एक टेलीवीजन के फेमस क्राइम शो 'सावधान इंडिया' की कलाकार है।

नाबालिग एक्ट्रेस सहित 3 लड़कियां बचाई गईं

नाबालिग एक्ट्रेस सहित 3 लड़कियां बचाई गईं

पुलिस के मुताबिक मुंबई के अंधेरी ईस्ट के एक थ्री स्टार होटल में यह हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। गुरुवार को मिली एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम सोशल सर्विस ब्रांच ने होटल में छापा मारा और सेक्स रैकेट चला रही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी संदेश रेवाले ने बताया कि छापे मारी में तीन लड़कियों को बचाया गया जिसमें से एक नाबालिग है। इन सभी को देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था।

टूर एंड ट्रेवल एजेंसी की आड़ में होता था धंधा

टूर एंड ट्रेवल एजेंसी की आड़ में होता था धंधा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी लड़कियों को बचा लिया गया है मुंबई पुलिस सोशल ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर संदेश रेवाले ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के जुर्म में प्रिया शर्मा नाम की एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह कांडीवाली में एक टूर एंड ट्रेवल एजेंसी चलाती है। प्रिया शर्मा अपनी कंपनी की आड़ में ही एक धंधे को चलाती थी। संदेश रेवाले ने बताया कि बचाई गई महिलाओं में से एक महिला एक्ट्रेस और सिंगर है।

मराठी एक्ट्रेस को भी बचाया गया

मराठी एक्ट्रेस को भी बचाया गया

संदेश रेवाले ने आगे बताया कि पेशे से एक्ट्रेस और सिंगर महिला क्राइम टीवी शो सावधान इंडिया में काम करती हैं। वहीं एक अन्य महिला एक्ट्रेस मराठी फिल्मों और सीरियल्स में काम करती हैं। संदेश रेवाले के मुताबिक बचाई गई लड़ियों में एक नाबालिग एक्ट्रेस भी है जो वेब सीरीज में काम कर चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रिया शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार को मुंबई में ही सेक्स रैकेट चलाने के जुर्म में बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। नवीन प्रेमलाल बॉलीवुड में काम दिलाने के बहाने लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था, उसका सेक्स रैकेट पिछले कुछ महीनों से मुंबई और उसके आस-पास के शहरों में सक्रिय था, जिसमें मॉडल और बॉलीवुड के कई जूनियर और नए आर्टिस्ट के शामिल होने की बात सामने आई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने जिन दो महिलाओं को इस शिकंजे से बचाया वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, दिल्ली स्थित अश्विनी कुमार नाम के व्यक्ति ने इन्हें मुंबई भेजा था।

यह भी पढ़ें: हां मैं पाकिस्तानी हूं, ये देश नरेंद्र मोदी, अमित शाह के बाप का नहीं: अधीर रंजन चौधरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+