उदय चोपड़ा ने गांजे को वैध करने के लिए कहा तो मुंबई पुलिस ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा की ओर से गांजा को कानूनी रूप से वैध करने वाले ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने करारा जवाब दिया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि सर, भारत के नागरिक के रूप में आपको सार्वजनिक मंच पर विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। लेकिन सावधान रहें, अभी तक गांजा की बिक्री, उसका परिवहन करना नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट 1985 के प्रावधानों के तहत कानूनन जुल्म है और कठोर दंड का भी प्रावधान है।

बता दें कि उदय चोपड़ा ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा है कि भारत में गांजा को वैध कर देना चाहिए। सबसे पहले, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है, दूसरा यदि इसको वैध कर इस पर टैक्स लगाया जाए तो विशाल राजस्व मिल सकता है। इसके साथ-साथ इसका सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें बहुत सारे चिकित्सा लाभ हैं। उनके इसी ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने भी अपना जवाब दिया है। उदय चोपड़ा और मुंबई पुलिस की ओर से किए गए ट्वीट के बाद कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी बात रखी है। कुछ ने पुलिस के ट्वीट की आलोचना की तो कुछ ने सराहना भी की।
मुंबई पुलिस की ओर से ट्वीट किए जाने के बाद उदय चोपड़ा ने दूसरा ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं मैं इसका सेवन नहीं करता। मैं वास्तव में सोचता हूं कि इनको वैध करना बुद्धिमानी होगी। खासकर हमारे इतिहास को देखते हुए। फिलहाल उदय चोपड़ा और मुंबई पुलिस की ओर से किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। कुछ ने कहा कि मुंबई पुलिस लोगों की जुबान को बंद कराना चाहती है इसलिए इस तरह से जवाब दिया गया है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: दुल्हन बनी 'रिवॉल्वर रानी', तमंचा निकालकर शादी में की ताबड़तोड़ फायरिंग












Click it and Unblock the Notifications