VIDEO: दुल्हन बनी 'रिवॉल्वर रानी', तमंचा निकालकर शादी में की ताबड़तोड़ फायरिंग

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदाई के वक्त दुल्हन और उसकी मां भावुक होने के बजाय पिस्तौल निकालकर खुशी के मारे फायरिंग कर रही हैं।

नई दिल्ली। शादी में आपने दुल्हन को विदाई के वक्त अक्सर भावुक और आंखों में नमी लिए हुए देखा होगा। जिस आंगन में वो पली-बढ़ी, उस आंगन को छोड़कर, पिया के घर जाते हुए विदाई के पल माहौल को भावुक कर ही देते हैं। ऐसे में अगर कोई दुल्हन अपनी ही शादी में फायरिंग करने लगे तो आपको कैसा लगेगा? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदाई के वक्त दुल्हन भावुक होने के बजाय पिस्तौल निकालकर खुशी के मारे फायरिंग कर रही हैं। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

गोलियां खत्म होने तक दुल्हन ने की फायरिंग

गोलियां खत्म होने तक दुल्हन ने की फायरिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि शादी के बाद मायके से दुल्हन की विदाई हो रही है। बैंड-बाजे के शोरगुल के बीच वहां मौजूद एक महिला अपने पिस्तौल से हर्ष फायरिंग (खुशी में की जाने वाली फायरिंग) करने लगती है। इसी दौरान दुल्हन भी अपने हाथ में पिस्तौल लेती है और हवा में फायरिंग करने लगती है। दुल्हन तब तक फायरिंग करती है, जब तक कि पिस्तौल की सारी गोलियां खत्म नहीं हो जाती।

कहां होती हैं ऐसी धमाकेदार शादियां?

कहां होती हैं ऐसी धमाकेदार शादियां?

फायरिंग के बाद दुल्हन खाली पिस्तौल अपने एक रिश्तेदार को थमा देती है। हालांकि जो महिला दुल्हन से पहले फायरिंग कर रही थी, वो लगातार गोलियां चला रही है। यह वीडियो किसी देश का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि ऐसी धमाकेदार शादियां कहां होती हैं?
देखिए वो वीडियो:-

पहले भी आया था ऐसा वीडियो

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडिया वायरल हुआ था, जिसमें दूल्हा और दुल्हन खुली ऑडी कार में बैठे थे और गाड़ी का ड्राइवर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। बताया गया कि यह वीडियो गुजरात के राजकोट का है। इस वीडियो में दिखाई दिया कि फायरिंग से पहले तो दुल्हन थोड़ा घबराई, लेकिन फिर दूल्हा और दुल्हन दोनों मुस्कराने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+