मुंबई: मॉडल की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भरकर फेंका

नई दिल्ली। मुंबई में मॉडल की हत्या के मामले में 20 साल के आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया गया है। जिस मॉडल की हत्या की गई है उसकी पहचान मानसी दीक्षित के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार दीक्षित की हत्या आरोपी मुजम्मिल सैय्यद ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने मानसी के शव को टुकड़े-टुकड़े करके एक सूटकेस में बंद कर दिया और मलाड इलाके में इसे फेंक दिया था। आरोपी छात्र को पुलिस ने सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है।

इंटनेट पर हुई थी मुलाकात

इंटनेट पर हुई थी मुलाकात

बांगड़ नगर पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय मानसी राजस्थान की रहने वाली थी और वह मुंबई में मॉडल बनने के लिए आई थी। मानसी की सैय्यद से मुलाकात इंटरनेट के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों सोमवार की दोपहर अंधेरी स्थित सैय्यद के अपार्टमेंट पर मिले थे। यहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी सैय्यद ने मानसी पर भारी चीज से हमला कर दिया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।

रिक्शा चालक ने दी जानकारी

रिक्शा चालक ने दी जानकारी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के शव को काटकर एक सूटकेश में रखा और प्राइवेट कैब बुलायी और सूटकेस को लेकर मलाड गया और इसे फेंककर वहां से फरार हो गया। उसने इस घटना को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया था। पुलिस को इस घटना की जानकारी कैब ड्राइवर ने दी थी। ड्राइवर ने देखा था कि सैय्यद ने एक बैग को फेंक कर रिक्शा पर बैठकर वहां से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और मानसी के शव को बरामद किया। सूत्रों की मानें तो जिस रस्सी से मानसी का गला घोंटा गया था वह रस्सी मानसी के गले पर ही बंधी हुई थी।

जुर्म को कबूला

जुर्म को कबूला

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रिक्शा चालक की पहचान की और उसकी मदद से सैय्यद को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। जोन 11 के डीसीपी संग्राम सिंह निशांदर ने बताया कि हमने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सैय्यद को आज मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सैय्यद ने मानसी की हत्या के जुर्म को कबूल कर लिया है, शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- शादी के बावजूद लगातार अवैध संबंध बनाने की डिमांड कर रही थी महिला, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+