Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या हुआ था उस रात? लिफ्ट में कपड़े उतारने वाली मॉडल ने बताई पूरी कहानी

उस रात किस बात पर इतना हंगामा हुआ था और मॉडल ने सबके सामने अपने कपड़े क्यों उतारे, इस बारे में अब खुद एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने ही सामने आकर बयान दिया है।

नई दिल्ली। मुंबई में आधी रात के वक्त बिल्डिंग के गार्ड से विवाद होने के बाद पुलिस के सामने ही कपड़े उतारकर हंगामा करने के मामले में एक्ट्रेस और मॉडल मेघा शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक गैर-संज्ञेय धारा के तहत शिकायत दर्ज की है। मॉडल मेघा शर्मा का दो दिन पहले किसी बात को लेकर बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हो गया था। मामले की सूचना पर पहुंची के सामने भी काफी हंगामा हुआ और मॉडल ने अपने कपड़े उतार दिए। उस रात किस बात पर इतना हंगामा हुआ था और मॉडल ने सबके सामने अपने कपड़े क्यों उतारे, इस बारे में अब खुद एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने ही सामने आकर खुलासा किया है।

'मैं नीचे गई और खुद सिगरेट लेकर आई'

'मैं नीचे गई और खुद सिगरेट लेकर आई'

मीडिया से बात करते हुए मॉडल मेघा शर्मा ने बताया, 'उस रात मुझे सिगरेट की जरूरत थी तो मैंने इंटरकॉम के जरिए वॉचमैन को फोन किया और उनसे सिगरेट लाने की गुजारिश की। वॉचमैन ने कहा कि वो ड्यूटी पर है और बाहर नहीं जा सकता, मैंने उससे कहा कि आप तीन-चार लोग हो, किसी एक को भेज दो, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उस वॉचमैन ने मुझे एक सिगरेट वाले का नंबर दिया, लेकिन रात के 1 बजे थे इसलिए शायद वो सिगरेट वाला सो गया था और उसने फोन नहीं उठाया। तब मैं खुद नीचे गई और सिगरेट लेकर आई। मैंने आकर देखा कि वहां 3-4 वॉचमैन खड़े हुए थे।'

'तुम जैसी चरित्रहीन लड़की के लिए मैं सिगरेट नहीं ला सकता'

'तुम जैसी चरित्रहीन लड़की के लिए मैं सिगरेट नहीं ला सकता'

घटना के बारे में आगे बताते हुए मॉडल ने कहा, 'वहां 3-4 वॉचमैन को खड़े देखकर मैंने बहुत शांतिपूर्वक उस वॉचमैन से कहा कि यहां आप इतने लोग थे, कोई एक जाकर सिगरेट ले आता तो मुझे इस वक्त बाहर नहीं जाना पड़ता। इसपर वो वॉचमैन काफी गुस्से में आ गया और चिल्लाते हुए मुझसे बोला कि तुम जैसी चरित्रहीन लड़की, जो नाइट ड्रेस में रात को ऐसे घूम रही है, मैं सिगरेट नहीं ला सकता। उसने कहा कि मैं यहां राजकुमारी की तरह तुम्हारी सेवा करने के लिए नहीं बैठा हूं। इसके बाद मुझे भी गुस्सा आ गया और मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हम दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। वहां जितने भी बाकी वॉचमैन खड़े थे, वो भी उसी की साइड लेने लगे और मुझे अपशब्द कहने लगे, तब मैंने पुलिस को फोन किया।'

'मैं उस वक्त नाइट ड्रेस में थाने नहीं जा सकती थी'

'मैं उस वक्त नाइट ड्रेस में थाने नहीं जा सकती थी'

मॉडल मेघा शर्मा ने बताया, 'मेरे फोन करने के 10 मिनट बाद ही वहां पुलिस पहुंच गई और उन्होंने आकर पूछा कि मैडम बताइए क्या हुआ? मैंने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया और इसके बाद पुलिसवालों ने वॉचमैन से मामले के बारे में पूछा लेकिन उसने सही से जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मुझसे कहा कि आपको शिकायत दर्ज कराने के लिए हमारे साथ थाने चलना होगा। उस वक्त रात के ढाई बजे थे और उनके साथ कोई महिला पुलिस कांस्टेबल भी नहीं थी, इसलिए मैंने उनसे कहा कि आपके साथ कोई महिला कांस्टेबल नहीं है, इसलिए इस वक्त मैं आपके साथ नहीं चल सकती। आप मेरे वकील का नंबर ले लीजिए, वो आपसे बात कर लेंगे और मैं कल आकर अपनी शिकायत दर्ज करा दूंगी।'

'वो आठ-दस लोग मुझे घेरकर खड़े हो गए'

'वो आठ-दस लोग मुझे घेरकर खड़े हो गए'

मॉडल ने आगे बताया, 'एक पुलिसकर्मी ने कहा कि ठीक है आप कल आकर शिकायत दर्ज करा दीजिएगा, लेकिन तभी दूसरा पुलिसकर्मी बोला कि नहीं-नहीं, आपको अभी हमारे साथ चलना होगा। मैंने उससे बहुत विनम्रता से कहा कि इस वक्त मैं आपके साथ नहीं जा सकती, अभी रात के 3 बज रहे हैं और मुझे सुबह 7 बजे शूट पर भी जाना है। इतना कहकर मैं लिफ्ट में आ गई, लेकिन उन सभी लोगों ने, जिनमें पुलिसवाले और वॉचमैन भी थे, मुझे चारों ओर से घेर लिया और वो पुलिसवाला कहने लगा कि नहीं आपको अभी और इसी वक्त हमारे साथ चलना होगा। मैंने उनसे ये तक कहा कि मैं नाइट ड्रेस में हूं, मैं अपने रूम से कपड़े बदलकर आती हूं, इसके बावजूद वो वॉचमैन और पुलिसवाले लिफ्ट को रोकने लगे।'

'पता नहीं मुझे क्या और मैंने अपने कपड़े उतार दिए'

'पता नहीं मुझे क्या और मैंने अपने कपड़े उतार दिए'

उस रात की कहानी बताते हुए मॉडल मेघा शर्मा ने बताया, 'आप वीडियो में देख सकते हैं कि मैं लगातार एक ही बात कह रही हूं कि मैं इस ड्रेस में और इस वक्त आपके साथ नहीं जा सकती, आप लोगों से मेरे वकील बात करेंगे। इसके बावजूद वो लोग लिफ्ट रोककर खड़े रहे और कहते रहे कि नहीं आपको अभी चलना होगा। करीब 8-10 लोगों ने मुझे घेरा हुआ था, वो सभी मुझे धमकी दे रहे थे, मैं पूरी तरह से डरी हुई थी, मेरे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ और मैंने अपने कपड़े उतार दिए। वो मेरी जिंदगी की सबसे बुरी घटना थी, जो मेरे साथ पहली बार हुई।'

'मुझे लगा कि मैं शायद इसी तरह खुद को बचा सकती हूं'

मॉडल ने आगे बताया, 'मैं इतना डर गई थी कि मैं रोने लगी, मुझे लगा कि अगर मैं इन लोगों के साथ गई तो वो लोग मेरा रेप कर सकते हैं या मेरी हत्या कर सकते हैं। उनके साथ कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी तो मैं कैसे उन लोगों पर विश्वास कर सकती थी। आप मुझे बताइए कि उस वक्त वहां कोई महिला कांस्टेबल क्यों नहीं थी? मुझे उस वक्त लगा कि मैं इसी तरीके से खुद को बचा सकती हूं।' आपको बता दें कि मॉडल के साथ उस रात घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। (सभी तस्वीरें- फेसबुक/मेघा शर्मा)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+