High Tide: मुंबई में मानसून की सबसे ऊंची हाईटाइड, 5 मीटर की ऊंचाई पर उठी लहरें
मुंबई। भारी बारिश से बेहाल मुंबई इस वक्त हाई टाइड का सामना कर रही है। रविवार को समुद्र में पांच मीटर तक ऊंची लहरें उठी हैं, जिसके कारण बीएमसी अधिकारियों की मश्किलें बढ़ गईं थीं। शनिवार को ही मौसम विभाग ने शहर में हाई-टाइड के लिए आगाह किया था। गौरतलब है कि मायानगरी मुंबई में इस वक्त भारी बारिश से बुरी तरह से त्रस्त है, जगह-जगह जलभराव होने के चलते आम लोगों को बाहर निकलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हाई टाइड की वजह से हाजी अली दरगाह के तरफ जाने वाले रास्ते में पानी का बहाव तेज है। शनिवार को बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे और लोगों को समंदर के पास न जाने के लिए कहा था।
हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित है
- 022- 22694725
- 022- 22694727
क्या होता है हाई टाइड
हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समंदर का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने के संयुक्त कारणों का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications