काले जादू के चक्कर में दोस्त की बेटी को 7वीं मंजिल से फेंक कर मार डाला, कहा- सुपर नैचुरल पॉवर ने कहा था

मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में दोस्‍ती और भरोसे का कत्ल करने की एक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्‍स ने अपने ही दोस्त की साढ़े तीन साल की बेटी को बहुमंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्‍ची को 7वी मंजिल से फेंकने के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने जो बातें बताई हैं वो और भी हैरान करने वाली है। उसने कहा कि वो सुपर नैचुरल पॉवर के कहने पर बच्‍ची को नीचे फेंका था। आरोपी का नाम अनिल चुगानी है। वो मृतक बच्ची के पिता प्रेम लाल का बचपन का दोस्त था।

 काले जादू के चक्कर में दोस्त की बेटी को 7वीं मंजिल से फेंक कर मार डाला, कहा- सुपर नैचुरल पॉवर ने कहा था

जानकारी के मुताबिक मामला कोई साधारण नहीं बल्कि काले जादू और अंधविश्वास से जुड़ा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 6 महीने से इस मौके की तलाश में था। पुलिस के हाथ लगे आरोपी की एक डायरी से ये पता चला कि वो हर रोज इस डायरी में ये लिखता था ' kill the twins to save ur life' और इसी वजह से वो विदेश से लौटने के बाद अपने पुराने दोस्त से मिला जिसकी 2 जुड़वा बेटी थी। उसने धीरे-धीरे प्रेम लाल से नजदीकी बढाई। प्रेम की जुड़वा बेटी थीं।

वो उसके परिवार से घुम मिल गया और फिर शनिवार को मौका देखकर उसने एक बच्ची की हत्या कर दी। वो बच्‍ची को अपने साथ घर घुमाने के बहाने लेकर आया था। पुलिस ने ब्लैक मैजिक एक्ट 2013 की धारा 3 के तहत भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपी के घर से काले जादू में प्रयोग में आने वाली कई चीजें मिली हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि आरोपी अनिल ने इससे पहले इस तरह की किसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+