मुंबई: MRI मशीन में फंसकर शख्स की हुई दर्दनाक मौत, गुब्बारे की तरह फूल गया था शरीर
नई दिल्ली। मुंबई के नायर अस्पताल में एक बेहद ही दर्दनाक हादसे में एक 32 वर्षीय शख्स की एमआरआई मशीन में फंसकर जान चली गई। मृत शख्स का नाम राजेश मारू है। राजेश को अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने ऑक्सीज सिलेंडर के साथ एमआरआई रूम में भेजा था। कमरे में जाते ही राजेश को एमआरआई मशीन ने ऑक्सीजन सिलिंडर समेत खींच लिया और उसकी उसी जगह मौत हो गई।

गुब्बारे की तरह फूल गया था राजेश का शरीर
मिली जानकारी के मुताबिक राजेश मारु को एमआरआई रूम में भेजने वाला शख्स अस्पताल का वार्ड ब्वॉय था। राजेश के रूम में जाते ही उसे एमआरआई मशीन ने अपनी तरफ खींच लिया जिसके उसके हाथ में पकड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर खुल गया और गैस उसके पेट में जाने लगी। गैस अंदर जाते ही राजेश का शरीर हद से ज्यादा फूल गया और उसकी आंखें बाहर आ गई। थोड़ी ही देर में इस बेहद दर्दनाक हादसे में राजेश की जान चली गई।

डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अस्पताल प्रशासन ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए उस वार्ड व्बॉय को सस्पेंड कर दिया है जिसने राजेश को ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ रूम में भेजा था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय और एक महिला अटेंडेट के खिलाफ गैर इरादतन ह्त्या का मामला दर्ज किया है। महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मां को भर्ती कराने अस्पताल आया था राजेश
मिली जानकारी के मुताबिक राजेश मारू अस्पताल में अपनी मां को भर्ती कराने आया था। डॉक्टर ने राजेश की मां का एमआरआई कराने को कहा। जब राजेश मां को लेकर एमआरआई रूम के पास पहुंचा तो वार्ड ब्वॉय ने राजेश को ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर अंदर जाने को कहा और फिर अंदर राजेश हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications