दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से की छेड़छाड़, चिल्लाने पर आई पुलिस
मुंबई। मुंबई सेंट्रल की रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दादर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार किया है। जीआरपी के मुताबिक, 26 वर्षीय पीड़ित शनिवार को 9.30 बजे चर्चगेट से चेंबुर पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता ने जब फास्ट लोकल से दादर उतरी और प्लेटफ़र्म नंबर 4 पर उतरी तो मयूर सूर्यकांत नाम के शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

पीड़िता तेजी से चिल्लाई और फिर जीआरपी के कान्सटेबलों ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मयूर को महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया है।
आंकड़ों के मुताबिक, हर रोज मुुंबई रेलवे के परिसर में एक महिला छेड़छाड़ का शिकार होती है।












Click it and Unblock the Notifications