मुंबई के अस्पताल में डॉक्टर ने किया लेडी डॉक्टर का शोषण, मुकदमा दर्ज
मुंबई, 15 जून। मुंबई की मलाड पुलिस ने रविवार को एक डॉक्टर पर केस दर्ज किया है। इस डॉक्टर पर एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और शोषण का आरोप। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित मलाड वेस्ट में लिंक रोड स्थित मलाड स्थित एक अस्पताल में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। महिला अस्पताल के अपने केबिन में कुछ काम कर रही थी। तभी आरोपी डॉक्टर वहां आया। उसने महिला को अकेला देख उसे गले लगाने की कोशिश की और शारीरिक शोषण किया।

बुरी तरह से डरी महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और केबिन से बाहर भागी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह समझ नहीं पा रही थी कि उसे क्या करना चाहिए और इसलिए उसने अपने कुछ सहयोगियों से इस घटना का जिक्र किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके सुझाव पर, वह बाद में मलाड पुलिस स्टेशन गई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि "महिला डॉक्टर की शिकायत पर, हमने धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी डॅाक्टर फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications