मुंबई: मलाड के सोमवारी बाजार में भीषण आग, 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
मुंबई। मुंबई के मलाड पश्चिम के सोमवारी बाजार इलाके में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। सोमवारी बाजार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मलाड के सोमवारी इलाके में कई छोटी-छोटी दुकाने हैं। दमकल की गाड़ियां आग को काबू में पाने की कोशिश कर रही है।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सोमवारी इलाके में आग सबसे पहले कब और कहां लगी थी। अधिकारियों ने कहा कि इसी इलाके में हाल ही में एक बिल्डिंग में आग लग गई थी, एक जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी और 14 अन्य लोग घायल हुए थे।
सोमवारी में आज लगी आग को काबू में पाने के लिए फिलहाल दमकल गाड़िया मशक्कत कर रही है। वहीं, इस घटना में अभी तक हताहत की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications