मुंबई: लंदन टैक्सी बार के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत
Recommended Video

मुंबईः मुंबई में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गुरुवार देर रात मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित लंदन टैक्सी बार में आग लग गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। आग लंदन टैक्सी बार के टॉप फ्लोर पर लगी। इस घटना में 11 महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। घटना में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

14 लोगों की हुई मौत
आग लगने के कारण लंडन टैक्सी का टेरेस बार लगभग पूरी तरह खाक हो गया। आग की जानकारी लगते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग का काम चल रहा है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आग क्यों लगी। इस मामले की अभी जांच चल रही है।
आग के कारणों का नहीं चल पाया है पता
आग लगने की वजह का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। कमला मिल कंपाउंड के पास स्थित KEM हॉस्पिटल में 21 मरीजों को भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डीन का कहना है कि यहां घायल अवस्था में 21 लोगों को लाया गया था।

कैंडी अस्पताल में भी भर्ती हुए लोग
कैंडी हॉस्पिटल ने भी 10 से 15 घायलों को लाने की पुष्टि हुई है। इस पूरे मामले पर बोलते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, 'कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।' घायलों का इस घटना के बारे में कहना है कि आग का इतना भयानक रूप पहली बार देखा।

अजय मेहता ने भी किया घटनास्थल का दौरा
इस घटना की जानकारी मिलते हुए बीएमसी के आयुक्त अजय मेहता और मनपा के अतिरिक्त आयुक्त आई.ए. कुंदन भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications