मुंबई लोकल ट्रेनों में 1 फरवरी से आम लोग कर सकेंगे सफर, टाइम स्लॉट तय, इस वक्त कर सकते हैं यात्रा
नई दिल्ली। मुंबई में मुंबई लोकल ट्रेन सेवा एक फरवरी से सभी के लिए उपलब्ध होगी। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को इसको लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सोमवार (1 फरवरी) से मुंबई लोकल पूरी क्षमता के साथ चलेगी। हालांकि पूरे दिन ट्रेने नहीं चलेंगी, इसके लिए समय तय किए गए हैं।
Recommended Video

एक फरवरी से मुंबई लोकल के लिए टाइम स्लॉट तय किए गए हैं। राज्य सरकार ने आम लोगों को पहली लोकल शुरू होने से सुबह सात बजे से पहले। इसके बाद दोपहर 12 से 4 बजे तक और इसके बाद रात नौ बजे के बाद यात्रा की अनुमति दी है। इस समय किसी को भी मुंबई लोकल में सफर करने से रोका नहीं जाएगा। वहीं आम लोगों के लिए लोकल सेवा सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम को चार बजे से नौ बचे के बीच उपलब्ध नहीं होगी।
बीते साल मार्च में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मुंबई लोकल को रोक दिया गया था। लॉकडाउन हटने के बाद कुछ ट्रेनों को काफी शर्तों के साथ शुरू किया गया था। केवल कुछ श्रेणी के यात्रियों को ही मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दी गई थी जिसमें महिलाएं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं। लोकल ट्रेन को दोबारा पूरी क्षमता के साथ शुरू करने के लिए हाल ही में राज्य सरकार, रेलवे और बीएमसी के अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसके बाद मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन को फिर से शुरू किया गया है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के पहले मुंबई लोकल से औसतन 85 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते थे। रोजाना 3200 ट्रेनों से ये यात्री चलते थे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में सबसे ज्यादा आए, वहीं मुंबई में भी संक्रमण बहुत ज्यादा रहा है, इसको देखते हुए भी राज्य में सख्ती ज्यादा की गई।












Click it and Unblock the Notifications