Mumbai Kamala Mills Fire: बाथरूम में पड़ी थीं महिलाओं की लाशें और लोग मुझे रौंद रहे थे

Recommended Video

    Kamala Mill Compound Fire: 12 died, many injured | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। आज मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, गुरुवार रात साढ़े 12 बजे कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग लग गई, आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते है इस आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है और दर्जन से ज्यादा लोग घायल है, घायलों की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है, मरने वालों में 11 महिलाएं हैं।

    'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी

    'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी

    इस अग्निकांड में घायल एक महिला के मुताबिक कल मोजोस लॉउंज में 'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी थी, इसलिए पब में महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा थी, किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी ये थीम पार्टी उनके लिए काल बनकर आएगी।

    आग का धुंआ बाथरूम के अंदर पहुंच गया

    आग का धुंआ बाथरूम के अंदर पहुंच गया

    लोग पार्टी का मजा ले रहे थे कि तभी अचानक से आग लगने का शोर सुनाई पड़ा, घबराकर काफी महिलाओं ने अपने आप को पुरुषों के बाथरूम में बंद कर लिया लेकिन आग का धुंआ बाथरूम के अंदर पहुंच गया और महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई।

    मुझे रौंदते हुए निकल रहे थे...

    मुझे रौंदते हुए निकल रहे थे...

    हादसे की शिकार महिला ने कहा कि आग लगने से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था, लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे, लोग मुझे रौंदते हुए निकल रहे थे। आपको बता दें कि पुलिस ने भी कहा है कि ज्यादातर महिलाओं के शव बाथरूम से ही बरामद हुए हैं।

     कूलिंग का काम चल रहा है

    कूलिंग का काम चल रहा है

    आग लगने की वजह का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    घायलों का इलाज अस्पताल में

    घायलों का इलाज अस्पताल में

    फौरी तौर पर कहा जा रहा है कि ये अग्निकांड शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+