Mumbai Kamala Mills Fire: अमेरिका से आए दो भाइयों की बुआ को बचाते वक्त गई तीनों की जान

तीनों पार्टी करने के लिए होटल मोजो में गए थे और ये एन्जॉयमेंट इस परिवार को काफी भारी पड़ा।

Recommended Video

      Kamala Mill Compound Fire: 12 died, many injured | वनइंडिया हिंदी

      मुंबई। अमेरिका से भारत आए दो भाई अपनी बुआ के साथ क्रिसमस मनाने आए थे, लेकिन मुंबई में लगी भीषण आग की चपेट में आकर दोनों भाइयों की मौत हो गई। मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड के होटल मोजो में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जिसमें ये दो भाई अपनी बुआ को बचाने के लिए होटल के अंदर दाखिल हुए और आग की चपेट में आकर उन दोनों भाइयों समेत बुआ की मौत हो गई। धैर्य ललानी अमेरिका में नौकरी करता है और क्रिसमस की छुट्टी के अवसर पर भारत आया हुआ था। इस आग की भीषण घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।

      Mumbai Kamala Mills Fire: Two american return with a lady, all three dead gruesomely

      छुट्टी एन्जॉय करने के लिए विश्वा ललानी अपने भाई धैर्य ललानी और बुआ प्रमिला केनिया के साथ पार्टी करने के लिए होटल मोजो में गए थे और ये एन्जॉयमेंट इस परिवार को काफी भारी पड़ा। इस घटना में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई है। होटल में आग लगने की बात समझते ही विश्वा ललानी और धैर्य ललानी होटल के बाहर आए थे लेकिन अपने साथ बुआ प्रमिला केनिया को ना पाकर परेशान हो गए और ऐसा अंदेशा मिलते ही दोनों भाई फिर से होटल के अंदर गए। पुलिस ने मोजो पब के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+