बारिश ने लगाया मुंबई पर ब्रेक, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
मुंबई: भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई में गुरुवार से हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोअर परेल सहिप कई इलाकों में बारिश के चलते पानी भर चुका है। मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित है तो जगह-जगह ट्रैफिक जाम से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। वहीं बारिश के कारण गुरुवार सभी स्कूलों को 24 घंटे खुले रखने का निर्देश दिया गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल शेल्टर की तरह किया जा सके। मौसम विभाग की और से भारी बारिश की चेतावनी जारी किये जाने के बाद बीएमसी ने अपने कर्मचारियों की शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी थी। जबकि मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

पल-पल की अपडेट
LIVE Feed


Click it and Unblock the Notifications
