लापरवाही की हद, मुंबई गैंगरेप का चौथा आरोपी शिराज-उल-रहमान लापता

मुंबई। 23 साल की फोटो जनर्लिस्ट से मुंबई के शक्ति मील इलाके में गैंगरेप करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी जेल से गायब हो गया है। ठाणे जेल में कैद गैंगरेप का आरोपी शिराज-उल-रहमान जेल से फरार हो गया। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के बाद उन्हें ठाणे जेल में कैद किया गया था। मुंबई गैंगरेप का चौथा आरोपी शिराज-उल-रहमान के लापता होन से मामला गरमा गया है।

आज सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट में चार में से सिर्फ तीन आरोपी पेश हुए। सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कोर्ट को बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक चौथा आरोपी ठाणे जेल में है, लेकिन जेल प्रशासन ने चौथे आरोपी के क्राइम ब्रांच के पास होने की बात कही, जिसके बाद इस मुद्दे पर जेल प्रशासन और क्राइम ब्रांच के बीच बहस शुरु हो गई।

mumbai gangrape

ऐसा दूसरी बार हुआ था जब पेशी के दौरान वो आरोपी कोर्ट में नहीं पहुंच पाया था। कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद क्राइम ब्रांच और ठाणे जेल प्रशासन मामले को सुलझाने के बजाए एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। ठाणे जेल प्रशासन और क्राइम ब्रांच ने इस ममाले से अपना पल्ला झाड़ते हुए एक-दूसरे पर आरोप मढ़ना शुरु कर दिया।

हिरासत में कैद गैंगरेप के आरोपी शिराज-उल-रहमान के जेल से गायब होने पर जेल प्रशासन ने दलील दी कि वो क्राइम ब्रांच की हिरासत में जबकि क्राइम ब्रांच ने अपने आपको मामले से अलग करते हुए कहा कि चारों आरोपी न्यायीक हिरासत के तहत ठाणे जेल में कैद है। ऐसे में क्राइम ब्रांच और जेल प्रशासन के बीच की लड़ाई में आरोपी फरार हो गया है। खास बात ये कि मुंबई का शक्ति मील गैंगरेप एक बड़ा और संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन प्रशासन की ढ़ीले रवैये को देखकर लगता नहीं है कि प्रशासनिक अधिकारी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+