मुंबई की एक इमारत में भीषण आग, दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया, बचाव कार्य जारी
मुंबई। मुंबई के नेपियन सी रोड पर मंगलवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर एक रिहायशी इमारत की छठीं मंजिल पर आग लग गई है। इमारत की ऊपरी मंजिल पर फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले 21 अप्रैल को मुंबई नागपाड़ा में बेलासिस रोड पर रिपन होटल में भी भीषण आग लग गई थी। हालांकि जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया। होटल की इस इमारत में 27 लोग फंसे हुए थे, उन्हें भी समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बता दें कि इस होटल के लॉजिंग रूम में आग लगी थी और घटना की सूचना मिलते ही फायर फाइटिंग ऑपरेशन चालू हो गया था।
Maharashtra: A fire broke out at the 6th floor of a residential building in Nepean Sea road area of Mumbai at around 4:40 am today. Two women who were trapped on upper floors were rescued, no injuries reported. Cooling operations underway. pic.twitter.com/rM5Wmk7sU5
— ANI (@ANI) May 5, 2020
मुंबई में 17 मई तक धारा 144 लागू, कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या करीब 9 हजार हुई












Click it and Unblock the Notifications