मुंबई: स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अचानक लगी आग
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। ट्रेन स्टेशन पर रेलवे यार्ड में खड़ी थी कि एक कोच से धुंआ निकलता देखा गया। देखते ही देखते कोच ने आग पकड़ ली और चारो तरफ धुंआ छा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। ट्रेन में जब आग लगी तो वो सेवा में नहीं थी।

वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है, उन्होंने बताया कि आग से ट्रेन का एक कोच जला है। हादसे के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। आग के कारण ट्रेनों के आवागमन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।















Click it and Unblock the Notifications