मुंबई: स्लम बस्ती में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर
मुंबई। मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित स्लम बस्ती में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई है। यह स्लम बस्ती लालमती इलाके में लगी है। आग की सूचना पाकर दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। दमकलकर्मी इस आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि आग ने कई झुग्गी-झोपडि़यों और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल किसी के भी मरने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications