मुंबई में बहुमंजिला इमारत के 17वें फ्लोर पर लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में आग लगने का एक बड़ा हादसा सामने आया है। बहुंजिला इमारत के 17वें फ्लोर पर आग लग गई है। आग की भायवहता को देखते हुए मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं। फायर अधिकारियों की ओर से आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने की घटना अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मामला महाराष्ट्र के मुंबई के वालकेश्वर इलाके का है जहां स्थित एक बहुंजिला इमारत के 17वें फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

मुंबई के मालाबार हिल्स एरिया में ये आग लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 फ्लोर की बिल्डिंग के 17वें और 18 फ्लोर पर आग लगी है। आग लगने की वजह से पूरी बिल्डिंग के आसपास धुएं का गुबार छा गया है। बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हान का भी घर है। अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications