भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों का संचालन ठप, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से ट्रेनों का संचालन जबरदस्त तरीके से प्रभावित हुआ है. पश्चिमी रेलवे के पीआरओ ने बताया कि 13 अगस्त को कुल 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर जलभराव की वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा 14 अगस्त को 13 ट्रेनों, 15 अगस्त को 8 ट्रेनें, 16 अगस्त को 5 ट्रेनें, 17 अगस्त को 3 ट्रेनें, 18 अगस्त को एक ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि 19 अगस्त को भी एक ट्रेन को रद्द किया गया है। वहीं पांच ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

train

बारिश की वजह के कई ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। पीआरओ ने बताया कि 13 अगस्त को 3 ट्रेन, 15 व 16 अगस्त को एक ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बारिश की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया था। जिन ट्रेनों के संचालन को रद्द किया गया था उसमे मुख्य रूप से ट्रेन नंबर 6614 कोयंबटूर-राजकोट एक्सप्रेस और 6614 कोयंबटूर- राजकोट एक्सप्रेस को गुरुवार को रद्द कर दिया गया था। अगस्त 11 को ट्रेन नंबर 16613 राजकोट- कोयंबूर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 19567 ओखला एक्सप्रेस को रद्द किया गया था।

इसके अलावा 16382 कन्याकुमारी से मुंबई जाने वाली सीएसटी एक्सप्रेस को भी आज सोलापुर से मुबई के बीच रद्द कर दिया गया था। 16381 मुंबई सीएसटी से कन्याकुमारी एक्ससप्रेस को 10 अगस्त को मुंबई सीएसटी से सोलापुर के बीच रद्द कर दिया गया था। ट्रेन नंबर 11022 त्रुनेलवेली से दादर एक्सप्रेस को 9 अगस्त को पुणे से दादर के बीच रद्द कर दिया गया था। ट्रेन नंबर 11021 दादर से त्रुनेलवेली एक्सप्रेस को 10 अगस्त को दादर से पुणे के बीच रद्द कर दिया गया था। ट्रेन नंबर 11014 कोयंबटूर से लोकमान्य तिल टर्मिनस को 9 अगस्त को और 10 अगस्त को पुणे से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच रद्द कर दिया गया था। ट्रेन नंबर 11013 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कोयंबटूर के बीच 9 व 11 अगस्त को लोमान्य तिलक टर्मिनस से पुणे के बीच रद्द कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+