मुंबई हादसा: 30 घंटे बाद राहत और बचाव का काम पूरा, 14 की मौत

नई दिल्ली। मुंबई के डोंगरी में मंगलवार दोपहर इमारत गिरने से 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 लोग घायल हैं। करीब 30 घंटे से जारी राहत और बचाव का काम बुधवार शाम छह बजे बंद कर दिया गया। घटनास्थल से मलबा हटा दिया गया है और गली को खोल दिया गया है। मंगलवार दोपहर करीब पौने बारह बजे डोंगरी की टंडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग ढह गई थी। ये इमारत करीब 100 साल पुरानी थी और इसमें 15 परिवार रह रहे थे।

mumbai dongri building collapse Rescue operation called off Death toll is 14 9 injured

इमारत के मलबे में कई परिवार फंस गए थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गए थे। टीमें लगातार राहत और बचाव में जुटी थीं। कुछ लोंगों को मलबे से जिंदा निकाल लिया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद 14 लोगों की जान हादसे में चली गई। 9 घायलों का अभी भी इलाज हो रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और कई दूसरे नेताओं ने हादसे पर दुख जताया हैं। पीएम ने कह कि जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों के प्रति वो संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों की सेहत के लिए दुआ करते हैं। अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वो शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। शाह और मोदी ने प्रशासन एनडीआरएफ और बचाव में लगी दूसरी टीमों की भी तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+