लाठी मार तोड़ी जहरीले सांप की रीढ़ की हड्डी, डॉक्टर ने MRI की मदद से किया इलाज
मुंबई। आपने इंसानों के शरीर की एमआरआई और एक्स-रे होते हुए देखी या सुनी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी सांप का एमआरआई करके इलाज किया जा रहा है। मुंबई में डॉक्टर सांप का एमआरआई करके इलाज कर रहे हैं। दरअसल इस सांप की रीढ़ की हड्डी एक शख्स ने लाठी मारकर तोड़ दी थी। सांप की हड्डी किस जगह से टूटी है इसका पता लगाने के लिए एक्स-रे और एमआरआई स्कैन का सहारा लिया जा रहा है।

बैम्बू पिट वाइपर का हुआ एमआरआई
हरे रंग के इस बैम्बू पिट वाइपर (जहरीले) सांप को मुंबई के दहिसर से बचाया गया है। सांप का इलाज कर रही वेटनरी डॉ. दीपा कात्याल ने बताया कि, सांप के शुरुआती एक्स-रे से शरीर के अंदर टूटी हड्डी का पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद डाक्टरों ने फैसला किया कि, वे सांप का एमआरआई करेगे। किसी ने घायल सांप के बारे में अनिल कुबाल को सूचना दे दी। अनिल कुबाल सांपों के संरक्षण का काम करते हैं।

वेटनरी डॉ. दीपा कात्याल कर रही है सांप का इलाज
अनिल कुबाल ने बताया कि इस जहरीले सांप के एक रिहायशी इलाके में घुसने की जानकारी एक स्थानीय सांप पकड़ने वाले वैभव पाटिल को मिली। कुबाल ने बताया कि, हमने सांप को पकड़कर अपने एक स्वंयसेवी को दे दिया, जो डॉ. दीपा कात्याल के पास लेकर आया। इसके बाद सांप का एक्से-रे किया गया लेकिन उसकी हड्डी की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद डॉक्टर ने तय किया कि इस सांप का एमआरआई कराया जाए।

अनोखे मरीज को देखकर चौंक गए डॉक्टर
जिसके बाद सांप को एमआरआई के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रवि थापर के पास लाया गया। सांप का एमआरआई करने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रवि थापर ने बताया कि कैसे यह सांप उनके लिए एक बेहद अनोखा मरीज था। उन्होंने बताया कि, आज तक हम इंसानों की एमआरआई करते आए हैं। हमने पहली बार किसी सांप को स्कैन किया है। दीपा के साथ ही इस सांप का इलाज कर रहीं डॉ. त्रिशा डिसूजा ने कहा बताया कि इससे पहले सांप के दर्द को कम करने के लिए उसे लेजर ट्रीटमेंट और पेन किलर्स भी दिए गए थे। उन्होंने कहा, 'उसे ट्यूब के जरिए खाना खिलाया जा रहा है। उसकी हालत अब काफी बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications