खेलते-खेलते LED बल्‍ब निगल गई 7 साल की बच्‍ची, डॉक्‍टर ने ऐसे निकाल दिया बाहर

मुंबई। सात साल की एक मासूम बच्‍ची ने खेलते वक्‍त एलईडी बल्‍ब निगल लिया था जिसके बाद बाई जेरबाई अस्‍पताल में उसका सफल ऑपरेशन किया गया है और बल्‍ब निकाल लिया गया है। बल्‍ब 2cm का था और बच्‍ची के फेफड़े में फंस गया था। जानकारी के मुताबिक बच्‍ची का नाम अरीबा खान है। उसका परिवार रत्‍नागिरी जिले के चिपलून इलाके में रहता है। बीते एक हफ्ते से रत्‍नागिरी के डॉक्‍टर इस बात को नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर क्‍यूं उसका बुखार खत्‍म नहीं हो रहा।

खेलते-खेलते LED बल्‍ब निगल गई 7 साल की बच्‍ची, डॉक्‍टर ने ऐसे निकाल दिया बाहर

इतना ही नहीं उसे लगातार कफ की समस्‍या भी बनी हुई थी। उसके बाद घरवाले उसे लेकर मुंबई के परेल स्थित बाई जेरबाई अस्‍पताल लेकर आए। यहां ब्रुनो स्‍कोपी के जरिए डाक्‍टरों ने फौरन बीमारी की वजह जान ली। उसके बाद अस्‍पताल की ईएनटी हेड डॉक्‍टर दिव्‍या प्रभात ने एक्‍स रे कराया और पता लगाया कि उस एलईडी बल्‍ब के चलते अरीबा के सीने और गले में इंफेक्‍शन फैल गया है।

डॉक्‍टर दिव्‍या के मुताबिक बच्‍ची को शुरु के दो दिन एंटीबायोटिक और स्‍टेरॉयड्स दिए गए जिससे संक्रमण को खत्‍म किया गया उसके बाद एक और ब्रुनो स्‍कोपी किया गया। संक्रमण खत्‍म होने के चलते बल्‍ब आसानी से फेफड़े के पास दिख रहा था। फारसेप्‍स के प्रयोग से उस बल्‍ब को बाहर निकाल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+