होटल में मिली IIT बॉम्बे के छात्र की लाश मिलने से हड़कंप

मुंबई। मुंबई में एक होटल से आईआईटी के छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान जयदीप स्वान के रूप में हुई है। सोमवार को छात्र का शव जोगेश्वरी स्थित एक होटल के कमरे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि स्वान आईआईटी के सीएस डिपार्टमेंट से एम. टेक की पढ़ाई कर रहा था और उसने जुलाई में संस्थान में दाखिला लिया था।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे रंजन गोगोई, प्रेस कॉन्फ्रेस करने वाले 4 जजों में थे शामिल

Mumbai: Decomposed body of 22-year-old IIT bombay student found in hotel

जयदीप के पिता खाद्य विभाग में काम करते हैं जबकि उसकी बहन चेन्नई में है। पुलिस के अनुसार, स्वान जोगेश्वरी के होटल में 31 अगस्त को गया था और आखिरी बार उसकी होटल स्टाफ से मुलाकात 1 सितंबर को हुई थी। जब 3 सितंबर को एक स्टाफ सांतवे फ्लोर पर पहुंचा तो उसे स्वान के कमरे से बदबू आती महसूस हुई। उसने होटल के सीनियर स्टाफ को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी इसकी खबर दी गई।

अंबोली पुलिस को लगभग 11:30 बजे इसकी जानकारी दी गई। जब अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला, पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा कि स्वान की लाश सड़ी अवस्था में पड़ी थी। वहीं, कुछ दवाएं भी पड़ी थी और पास की एक मेडिकल रिपोर्ट पड़ी थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को शक है कि दवा के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई हो। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढे़ं: राजस्थान चुनाव से पहले BJP का मास्टर स्ट्रोक, दो राजपूत नेताओं का निष्कासन किया रद्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+