मुंबई के होटल में केन्याई नागरिक की मौत से फैली सनसनी, कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने भारत आया

मुंबई के होटल में केन्याई नागरिक की मौत से फैली सनसनी, कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने भारत आया

नई दिल्ली। मुंबई के होटल में केन्याई नागरिक की मौत से सनसनी फैल गई है। केन्या के कराटे टीम के साथ मुंबई आए 39 साल के साइरस ओमोंडी की मौत मुलुंड के एक होटल में हो गई। साइरस केन्या के बच्चों के कराटे की टीम के साथ मुंबई में आया था। पूरी टीम कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची थी।

 Mumbai: Cyrus Omondi, a Kenyan national was found dead in his hotel room in Mulund, yesterday. Omondi was in Mumbai with some students from Kenya to participate in a Karate Championship.

पुलिस की जांच में पता चला है कि साइरस एक कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आया हुआ था। चैंपियनशिप खत्म होने के बाद बच्चे केन्या लौट गए, लेकिन साइरस मुंबई में ही था। साइरस के साथ-साथ उसका सहकर्मी मुंबई में ही रुक गए। दोनों होटल लॉज में ही ठहरे हुए थे।

11 फरवरी को खाना खाने के बाद वो अपने कमरे में गया, लेकिन अगले दिन जब उसका सहकर्मी उससे मिलने पहुंचा तो कमरे से कोई हलचल न पाकर उसने होटल स्टाफ को इसकी सूचना दी। होटल की चाबी की मदद से कमरा खोला गया तो देखा की साइरस जमीन पर गिरा है और उसकी मौत हो चुकी है।

केन्या के नागरिक साइरस को जमीन पर पड़ा देखकर होटल स्टाफ ने मुलुंड पुलिस स्टेशन को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत कई घंटों पहले हो चुकी खी। साइरस की मौत किस वजह से हुई, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+