मुंबई आतंकी हमला : गवाह बनने को तैयार हुआ डेविड हेडली, लेकिन रखी शर्त
मुंबई। मुंबई आतंकी हमले में एक अहम मोड़ आया है, मुंबई को आतंकी हमलों से हिलाने वाले आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने अपना गुनहा कबूल कर लिया है लेकिन इसके बदले उसने अपनी सजा को माफ करने की बात कही है।
न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक गुरुवार को मुंबई की विशेष टाडा अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के दौरान हेडली ने कहा कि वह सबकुछ बताने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उसकी सजा माफ करनी होगी।
गवाह बनने को तैयार हुआ हेडली
इस बारे में विस्तार से बात करते हुए विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने बताया कि हमें अमेरिका के न्याय विभाग ने जानकारी दी है कि मुंबई हमलों के मुख्य आरोपियों में से एक डेविड कोलमैन हेडली को भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को शाम 6:30 पर मुंबई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा।
डेविड हेडली ने सजा में माफी की रखी शर्त
मालूम हो कि फिलहाल डेविड कोलमैन हेडली अमेरिका में 35 साल की सजा काट रहा है। हेडली लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी आतंकवादी है। उसे मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों का षड्यंत्र रचने और अंजाम देने में शामिल होने का दोषी ठहराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications