लेडी टीचर की मदद से फ्रांसीसी नागरिक स्कूल में करता था 3 साल की बच्ची से 'गंदा काम', गिरफ्तार
मुंबई। एक स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण करने के आरोप में 57 साल के एक फ्रांसीसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यह गिहुई है। गिरफ्तारी घटना के 5 माह बाद हुई है। आरोपी मुंबई के अंधेरी इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल का ट्रस्टी है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दखल के बाद ब्रिलांट पैट्रिक मॉरिस नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

एमआईडीसी पुलिस थाने में पांच महीने पहले ब्रिलांट के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मॉरिस को एक अदालत में पेश किया गया, जिसमें उसे 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मॉरिस अंधेरी के एक इंटरनेशनल स्कूल का ट्रस्टी है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की की एक शिक्षिका ने इस अपराध में आरोपी का कथित रुप से सहयोग किया है। इस शिक्षिका को भी आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के वकील एस बालाकृष्णन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ 18 मई को आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट करने की भी अनुमति दी है।












Click it and Unblock the Notifications