'गजनी' की तर्ज पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बचाई 2 लड़कियों की जान, विदेश में तस्करी की थी तैयारी

Recommended Video

    Bollywood Actress Preeti Sood ने किया $ex Racket का पर्दाफाश, बचाई 2 बच्चियों की जान| वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। बॉलीवुड फिल्म 'गजनी' तर्ज पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने विदेश में तस्करी के लिए ले जाई जा रही दो नाबालिग लड़कियों को बचाने में अहम रोल निभाया। इतना ही नहीं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की समझदारी के चलते वर्सोवा पुलिस ने हाईप्रोफाइल चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक इन दोनों लड़कियों को देश से बाहर ले जाकर बेचने की तैयारी थी। हालांकि एक्ट्रेस प्रीति सूद की सूझबूझ के चलते पुलिस ने सही समय पर पहुंचकर उन लड़कियों को बचा लिया। इस मामले में शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन लड़कियों को बचाया गया उनकी उम्र 11 साल और 17 साल है। बताया जा रहा है कि उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेलने के लिए यूएस भेजने की तैयारी थी।

    अभिनेत्री प्रीति सूद की समझदारी, बचाई गई दो लड़कियां

    अभिनेत्री प्रीति सूद की समझदारी, बचाई गई दो लड़कियां

    इतने हाईप्रोफाइल मामले का भंडाफोड़ करने में अहम रोल निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति सूद ने मुंबई मिरर से बातचीत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला 4 मार्च दोपहर करीब 1.30 बजे का है, जब मेरे पास मेरे एक दोस्त का फोन आया। उसने बताया कि मैं जहां रहती हूं उसके पास ही एक सैलून है, जहां दो लड़कियों को लाया गया। उन्हें सैलून में तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें अमेरिका भेजने की तैयारी है। मेरे दोस्त ने बताया कि इन दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दो युवक भी हैं। मामले की सूचना मिलते ही मैं वर्सोवा स्थित उस सैलून में पहुंच गई। मैंने किसी तरह से उन लड़कियों से जाकर बात की। मुझे पता चला कि सैलून के बाहर मौजूद दो शख्स उन्हें बाहर लेकर जा रहे हैं।

    अभिनेत्री प्रीति सूद की सूझ-बूझ से बड़े रैकेट का भंडाफोड़

    अभिनेत्री प्रीति सूद की सूझ-बूझ से बड़े रैकेट का भंडाफोड़

    एक्ट्रेस प्रीति सूद ने बताया कि मैंने लड़कियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वो गुजरात से हैं। चार युवक उन्हें लेकर आए हैं और उनसे कहा गया कि एक शादी कार्यक्रम में जाना है, जिसके लिए उन्हें सैलून में तैयार करने के लिए लाया गया। 27 वर्षीय एक्ट्रेस प्रीति सूद ने बताया मैं जब उन लड़कियों से बात कर रही थी तो उन युवकों को शक हुआ, वो उन्हें जल्द से जल्द सैलून से ले जाना चाहते थे लेकिन इस बीच मैंने पुलिस को फोन कर दिया। इस बीच मैं उन युवकों को लड़कियों को लेकर जाने से रोके रखा।

    मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

    मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

    थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, उन्होंने दोनों युवकों को गिरफ्तार करके वर्सोवा पुलिस स्टेशन लेकर गई। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जानकारी में मामला इंटरनेशनल चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश के बाद अभी तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनके आमिर खान (36), ताजुद्दीन खान (48), अफजल शेख (35) और रिजवान छोटानी (39) के तौर पर हुई है। वर्सोवा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+