Tejas Express में ख़राब उपमा, ऑमलेट और सैंडविच खाने से 24 यात्री बीमार, चिपलून के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती

आईआरसीटीसी के प्रवक्ता के मुताबिक यात्रियों को सुबह नाश्ते में उपमा, ऑमलेट, सैंडविच और जूस दिया गया था। ट्रेन में करीब 292 यात्री सफर कर रहे थे। जिसमें से 220 लोगों ने ये नाश्ता किया था।

नई दिल्ली। रेलवे में हादसों का दौर थोड़ा थमता है तो नई परेशानियां उसे घेर लेती है। एक बार फिर रेलवे के खानें पर सवाल उठा है। मुंबई से करमाली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में खराब खाने की वजह यात्रियों की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। तेजस यात्रियों को खराब नाश्ता परोसा गया, जिसकी वजह से 24 यात्रियों की तबियत बिगड़ गई।

 Mumbai: 24 Tejas Express passengers taken ill after eating breakfast, 3 in ICU

उन्हें उल्टियां आने लगी। लोगों को फूड-पॉयजनिंग की शिकायत के बाद उन्हें चिपलून के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 24 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से 3 यात्रियों की तबियत काफी नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया।

आईआरसीटीसी के प्रवक्ता के मुताबिक यात्रियों को सुबह नाश्ते में उपमा, ऑमलेट, सैंडविच और जूस दिया गया था। ट्रेन में करीब 292 यात्री सफर कर रहे थे। जिसमें से 220 लोगों ने ये नाश्ता किया था। इस नाश्ते को करने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। रेलवे ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस ट्रेन में आईआरसीटीसी केटरिंग की सेवा देती है। इस घटना के बाद खानपान सेवा निदेशक मॉनिटर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+