Video: स्कूल ड्रेस में बिटिया ने मारे चौके-छक्के, सोनू सूद बोले- 'जल्द इंडिया की जर्सी पहनेगी हमारी बेटी'

Mumal Mehar News: मूमल मेहर के नंगे पैर धुआंधार क्रिकेट खेलती और चौक्के-छक्के लगाती हुए वीडियो वायरल हुआ है। मूमल का वीडियो वायरल होने के बाद सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जल्द इंडिया की जर्सी पहनेगी हमारी बेटी।'

Mumal Mehar News

Mumal Mehar News: राजस्थान के बाड़मेर जिले की 14 साल की बिटिया मूमल मेहर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद तक ने मूमल मेहर के क्रिकेट प्रतिभा की तारीफ की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मूमल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह नंगे पैर धुआंधार क्रिकेट खेलती और चौक्के-छक्के लगाती हुई नजर आ रही है। मूमल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जल्द इंडिया की जर्सी पहनेगी हमारी बेटी।'

बाड़मेर जिले की रहने वाली है मूमर मेहर

बाड़मेर जिले की रहने वाली है मूमर मेहर

सोशल मीडिया पर गेंदबाजों की धुनाई करने वाली मूमल मेहर राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव शेरपुरा कानासर गांव की रहने वाली है और 8वीं क्लास में पढ़ती है। मूमल मेहर के पिता मठार खान पेश से किसान हैं। मूमल के अलावा घर में उसकी सात बहनें और दो भाई हैं। मूमल मेहर के घर की हालत काफी खराब है और उसके पास खेलने के लिए जूते भी नहीं हैं। मूमल का मकान आधा-अधूरा ही बना है और परिवार की इतनी कमाई भी नहीं है कि बेटी को क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग दिला सकें।

चार घंटे तक प्रैक्टिस करती हैं मूमर मेहर

चार घंटे तक प्रैक्टिस करती हैं मूमर मेहर

इस बीच मूमल मेहर का धुआंधार क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय नेताओं ने उसे क्रिकेट किट उपलब्ध करा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूमल मेहर के कोच फिलहाल स्कूल के ही टीचर रोशन खान हैं। वही, उसे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में बताते हैं और रोज तीन से चार घंटे प्रैक्टिस कराते हैं। बता दें, मूमर को क्रिकेट को लेकर उसका जुनून ऐसा है प्रैक्टिस और पढ़ाई के साथ-साथ मूमल घर के कामों में अपनी मां का हाथ बंटाने के अलावा बकरियां चराकर परिवार की मदद भी करती है।

मूमर की प्रतिभा के सचिन और सोनू सूद हुए मुरीद

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी मूमर की प्रतिभा देखकर उसके मुरीद हो गए। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, कल ही तो ऑक्शन हुआ... और आज मैच भी शुरू? क्या बात है। वाकई आपकी बैटिंग को इन्जॉय किया।' वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मूमर मेहर का वीडियो री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'जल्द ही इंडिया की जर्सी पहनेगी हमारी बाड़मेर की बेटी।'

सूर्यकुमार यादव की फैन है मूमर

सूर्यकुमार यादव की फैन है मूमर

14 साल की मूमर मेहर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मैं जब 9 साल की थी, तब मैं अनीसा के साथ क्रिकेट खेलती थी। जब अनीसा का अंडर-19 राजस्थान टीम में चयन हुआ तो मेरी रुचि बढ़ गई। मूमर की मानें तो सूर्यकुमार यादव को बैटिंग वह बहुत बड़ी फैन है। जब भी मैच होता है तो सूर्यकुमार की बैटिंग को देखती है। उसका कहना है कि सूर्यकुमार को बैटिंग करते देखा तो गांव के बच्चों के साथ-साथ बैट-बॉल लेकर उसी तरह खेलने की प्रैक्टिस करती हूं। छोटी-मोटी चोट लगी थी, लेकिन मेरे जुनून के आगे वो चोट कुछ नहीं थी।'

क्या कहा मूमर के कोच ने

क्या कहा मूमर के कोच ने

मूमर के कोच रोशन खान की मानें तो 'मूमल के खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो को हर कोई सोशल साइट्स पर पोस्ट कर रहा है। अब हो सकता है कि मूमल को आगे कोई प्लेटफॉर्म पर जगह भी मिल जाए। सरकार से यह उम्मीद है कि 14 साल की उम्र में अच्छा खेल रही है। उसे आगे खेलने का मौका देना चाहिए। घर की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। थोड़ा सपोर्ट मिल जाएगा तो इंडिया तक खेल लेगी।

Recommended Video

    बाड़मेर: क्रिकेटर सूर्यकुमार की तरह मूमल ने उड़ाए चौके- छक्के, यकिन ना आए तो देखें ये VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+