भारतीय वायुसेना की मेजबानी में होने वाला बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ स्थगित, जानें अब कब होगा
Indian Air Force: भारतीय वायुसेना इस साल के अंत तक बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति की योजना बना रही थी, इसको अब स्थगित कर दिया गया है। इतना ही नहीं भारतीय वायु सेना बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास की मेजबानी करने वाली थी। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इसे अब अगले साल के लिए पुनर्निधारित किया गया है।
रक्षा अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति की योजना भारतीय वायुसेना द्वारा बनाई जा रही है, जिसमें मित्र देशों की वायु सेनाएं शामिल होंगी। उन्होंने आगे कहा कि अभ्यास को इस वर्ष के अंत तक योजनाबद्ध किया गया था।

उन्होंने कहा कि मित्र देशों के कार्यक्रम के साथ बेहतर ढंग से संरेखित करने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभ्यास को अगले वर्ष के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे कुछ वायु सेनाओं को भी शामिल किया जा सकेगा, जिन्होंने अभ्यास में रुचि दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications