लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पर भड़के मुलायम, कहा बड़े-बड़े स्पीकर देखे हैं हमने
नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव आज संसद में भड़क गए। मुलायम का गुस्सा लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पर भड़का। उन्होंने स्पीकर पर हंसी में बात टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्पीकर हंसी में बातों को टाल देती है।

स्पीकर पर नाराज मुलायम
दरअसल आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर लोकसभा में हो रहे हंगामे को लेकर मुलायम नाराज हो गए। उन्होंने कहा है कि इतने हंगामे के बीच सदन कैसे चल सकता है। सदन में हंगामे के बीच मुलायम अपनी जगह पर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि स्पीकर को हम लोगों को भी बोलने का मौका देना चाहिए।
हंसी में टाल देती हैं बातें
सपा अध्यक्ष की इस बात पर स्पीकर ने हंसी में टालने का प्रयास किया, जिसपर वो भड़क गए। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आप हंसी में हमारी बात को टाल रही हैं। लोकतंत्र बातचीत से चलता है। बड़े बड़े स्पीकर देखे हैं हमने।
उनकी बात सुनते ही स्पीकर सकते में आ गई। उन्होंने उनकी बात का विरोध करते हुए कहा कि आप इस प्रकार बात मत करिए। उन्होंने कहा कि मैंने किसी को बोलने की अनुमति नहीं देने की बात कभी नहीं कही। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ नियमों का अनुसरण कर रही हूं। सुमित्रा की इस बात पर मुलायम ने कहा कि उनका सदन का लंबा अनुभव है। वह आसन में विश्वास रखते हैं लेकिन आसन को परवाह नहीं है कि हम तथा बाकी अन्य सदस्य यहां बैठे हैं, लेकिन बोलने का मौका सबको मिलना चाहिए। आपको बतो दें कि पिछले हफ्ते से सदन में आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर हंगामा जारी है।












Click it and Unblock the Notifications