सपा का घोषणापत्र जारी- मुख्य मुद्दा महंगाई और मुसलमान

मुलायम सिंह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा परेशान गरीब आदमी है और हमने अपने घोषणा पत्र में उन्हीं के उत्थान को वरीयता दी है। उसके बाद मुसलमानों को, क्यांकि मुसलमान की हालत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों से भी ज्यादा खराब है। देश में छोटे से लेकर बड़े कार्यों तक सभी में मुसलमानों का बड़ा योगदान है। छोटी कंपनियों के कर्मचारियों से लेकर देश की मिसाइल तक बनाने में मुसलमानों ने अहम योगदान दिया है, लेकिन सरकारों ने उनके लिये कोई खास योजनाएं नहीं चलायीं। समाजवादी पार्टी अपने घोषणा पत्र में उनके लिये विशेष योजनाएं लेकर आयी है।
इसके अलावा मुलायम ने किसानों के लिये कई योजनाएं शामिल की हैं, जिनके अंतर्गत खास तौर से गरीब किसानों के उत्थान की बात की गई है।












Click it and Unblock the Notifications