ट्रेन हादसे की वजह से मुलायम सिंह नहीं मनाएंगे जन्मदिन
मुलायम सिंह यादव नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, सभी कार्यक्रमों को किया गया रद्द, रेल हादसे की वजह से लिया गया फैसला
लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कानपुर में हुए रेल हादसे की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को जन्मदिन है।

जानिए क्या है देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे की खासियत
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि नेताजी और पार्टी ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है क्योंकि बड़ी दुर्घटना हुई है।
आपको बता दें कि आज मुलायम सिंह यादव ने देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि जितना काम यूपी में हुआ है उतना काम देश के किसी भी प्रदेश में नहीं हुआ है।
आपक बता दें कि पटना इंदौर एक्सप्रेस रविवार की रात पटरी से उतर गई जिसमें 140 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में 200 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications