देश को गुजरात बनाना मोदी की हैसियत नहीं: मुलायम

Mulayam Singh
वाराणसी। समाजवादी पार्टी की चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। साथ ही नरेंद्र मोदी से उनकी हैसियत पूछी।

रैली में मुलायम सिंह यादव ने कहा माननमीय मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव जी, आजम खां साहब, अहमद हसन साहब, राम गोपाल यादव जी, बलराम यादव, ओम प्रकार सिंह, राकेश जैन, मनोज पांडे, और जिसके नाम नहीं आये, उसके लिये माफी... क्या करें इतने नाम की लिस्ट थमा दी गई है, लेकिन माफी चाहते हैं कि बहनों के नाम दिये ही नहीं। यह सभा नहीं महासभा है, पत्रकारों से अपील है कि घूम कर भी देख लेना, घुमा भी देना। मुझे खुशी है कि यहां नौजवानों की तादाद बड़ी होना सपा की असली ताकत है। इस चुनावी संगम से नौजवान मजबूती और विनम्रता के साथ निकलेगा और जनता के बीच जा कर सपा की उपलब्ध‍ियों और नीतियों को लेकर जायेगा।

मुलायम ने कहा सपा सबसे पहले देश से भेदभाव को मिटाना चाहती है, ऊंच नीच का भेदभाव, गरीबी अमीरी की खाई, जाति, क्षेत्र आदि किसी के नाम पर भेदभाव नहीं करती। हमारे लिये इंसानियत काफी है और हम उसी के साथ काम करते हैं। आज दुनिया में 20 करोड़ लोग भूखे हैं, उसमें 1 बटा छह भारत है, एक बटा छह यूपी है। अगर हमारे यूपी में लोग भूखे हैं, तो आजम खां साहब, मैंने बहुत से घरों में जाकर देखा है कि लोग खुशी से होली, दीवाली, ईद, बकरीद नहीं मना पा रहे हैं। क्या अच्छा भोजन बना है या नहीं मदद जरूर करना। मैंने कई बार कहा है कि आज हिन्दुस्तान के अंदर आम आदमी त्योहार को खुलकर नहीं मना पाते।

दिल्ली में तो लगातार कांग्रेस की सरकार रही है, बताओ पांच साल में क्या कर दिया है। घोटाला के अलावा क्या किया केंद्र सरकार ने। महंगाई बढ़ाई, भ्रष्टाचार ने देश को चौपट कर दिया। कभी घोटाला और महंगाई को लेकर बहसें हुईं। आज हम देख रहे हैं कि चीन हमें धमकी दे रहा है। अगर सपा नहीं हो, तो चीन को जवाब देने वाला कोई नहीं था। सबसे बड़ा खतरा तो देश को है।

मुलायम ने पूछा- मोदी की हैसियत क्या

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हैसियत क्या है? मोदी क्या भारत को गुजरात बनायेंगे। उनके आने से तो कत्ले-आम होगा।मुलायम ने कहा कि आज भी मुझे वो दिन याद है जब मैं गुजरात जा रहा था तो मोदी ने मुझसे कहा कि अगर गुजरात आये तो आपकी हत्या कर दी जायेगी। भाजपा ने उस आदमी को पीएम उम्मीदवार बनाया है, जिसने महिलाओं की इज्जत लुटवायी है। मोदी ने गुजरात में सिर्फ कत्लेआम किया। वो क्या मुलायम को टक्कर देगा, जिसके हाथ खून से रंगे हुए हों।

मोदी क्या देश को गुजरात बनायेंगे, क्या उन्होंने कभी बेरोजगारी भत्ता दिया, क्या कन्या विद्या धन दिया, क्या किसानों का कर्ज माफ किया, आज अगर किसान खुश हैं तो वो जनता की बनायी हुई सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार में।

साथ‍ियों हम चाहते हैं कि दिल्ली की सरकार सपा के बगैर न बनें। अगर आप हमें लोकसभा में सीटें जिता देंगे, तो सरकार सिर्फ उसकी बनेगी, जिसे आप चाहेंगे। सभी नेता यहां बैठे हैं, अगर आप संकल्प करेंगे और पार्टी की नीतियों को जनता के बीच ले जायेंगे, तो जनता आपका साथ देगी। जनता बहुत समझदार है। जनता से ज्यादा समझदार कोई नहीं।

बीजेपी के उम्मीदवार को वोट देने से पहले उनके पीएम कैंडिडेट का इतिहास उठाकर देखें। मैं आपसे अपील करना चाहता हूं, अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो उसे भूल करके समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जिता देना। मोदी ने क्या किसी को रोजगार दिया, हमसे मुकाबला कर रहे हैं?

सपा की कथनी करनी में भेद नहीं

मुलायम सिंह ने कहा कि सपा की कथनी करनी में कभी फर्क नहीं हुआ। मुझे विश्वास है कि पूर्वांचल की ज्यादा से ज्यादा सीटें सपा को जितायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+