PICS: जन्मदिन पर मुलायम सिंह ने चाकू नहीं तलवार से काटा केक

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया, गरीबों को कपड़े-कंबल बांटे, अस्पतालों में फल वितरण किया और जगह-जगह केट काट कर पार्टी के नेताजी का जन्मदिन मनाया। खास बात यह है कि खुद मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर चाकू नहीं बल्क‍ि तलवार से केक काटा।

मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्म दिवस आज राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में भी समारोहपूर्वक 'समता दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह अस्पतालो में फल वितरण, गरीबों में कंबल वितरण, रक्तदान, अनाथालायों में वस़्त्रदान, हवन पूजन, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जनपदो में पार्टी कार्यालयों में धूमधाम से समता दिवस मनाते हुए अपने प्रिय नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई।

गाजे-बाजे के साथ स्वागत

इससे पहले दोपहर को मुलायम का भव्य जन्मदिन आज़म खां के शहरे रामपुर में मनाया गया। वहां पर छात्रवृत्त‍ि, साइकिल, आदि वितरण किया गया। शाम को जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम रामपुर से लखनऊ पार्टी कार्यालय में पहुंचे तो उल्लास और उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और जबर्दस्त नारेबाजी से उनका स्वागत किया। चारों तरफ जिनका जलवा कायम है उनका नाम मुलायम हैं की गूंज हो रही थी।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, पूर्व सॉसद भगवती सिंह, मंत्री राजेन्द्र चौधरी, महासचिव किरनमय नन्दा, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव, सुखराम यादव, सुदीप सेन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उनके अलावा डा. मधु गुप्ता, संजय लाठर, अरविन्द सिंह एमपी, शादाब फातिमा, शारदा प्रताप शुक्ला, बुक्कल नवाब, पूर्व राज्यमंत्री राज किशोर मिश्र, फजलुरर्हमान वायसी, इमाम टीलेवाली मस्जिद, डा फिदा हुसैन अंसारी, जगदीप यादव सुशील दीक्षित, सुनील यादव, नफीस अहमद, राजपाल कश्यप तथा अतुल प्रधान, प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव, मो एबाद, रघुनन्दन सिंह काका, रंजना बाजपेयी, विजय यादव, मनीष यादव, राम सागर यादव, पीडी तिवारी उपस्थति थे।

उनके अलावा निर्मल सिंह, प्रेमचन्द्र गुप्ता, सागर धानुक, नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, अशोक देव, अच्छे लाल सोनी, प्रेमप्रकाश वर्मा, वीरेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह, धनंजय शर्मा, मो0 शाहिद, डा0 आशालता सिंह, शाह आलम, मुकेश शुक्ला, कैलाश शुक्ला, डा0स्मिता मिश्रा, संजीव मिश्रा, सतीश साहू, सुरेश चौहान, जगन्नाथ प्रसाद, सहजराम दीपक मिश्रा, शशि पाठक, राजेन्द्र सिंह राजा, फाखिर सिद्दीकी, चंद्रिका पाल, संजय विद्यार्थी, दिलीप कमलापुरी, फरहाना, अमित त्रिपाठी, मुन्नी पाल, रजिया नवाज, नन्दन सिंह बोरा, डा0 लालजी प्रसाद, निर्मल, कमल मौर्य, मुनीर अहमद, बजरंग बहादुर, मो0 सलीम, सुधा यादव, ओमप्रकाश साहू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

मुलायम के जन्मदिन की तस्वीरें-

जन्म दिन की तस्वीरें

जन्म दिन की तस्वीरें

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कई आयोजन किये।

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

मुलायम के जन्मदिन पर बेहद खुश दिखे अहमद हसन और अख‍िलेश।

रामपुर में कार्यक्रम

रामपुर में कार्यक्रम

रामपुर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रामपुर में कार्यक्रम

रामपुर में कार्यक्रम

मुलायम के जन्मदिन पर रामपुर में रंगारंग कार्यक्रम हुए।

नई शुरुआत हुईं

नई शुरुआत हुईं

जन्मदिन के मौके पर कई सारी नई शुरुआत हुईं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

फूल देने की होड़

फूल देने की होड़

कार्यकर्ताओं में मुलायम को फूल देने की होड़ मची।

मंच पर काटा केक

मंच पर काटा केक

रामपुर में विशाल मंच सजाया गया, जहां मुलायम ने केक काटा।

मंच पर मुलायम

मंच पर मुलायम

रामपुर में मुलायम के संग आजम खां पूरे समय रहे।

बेटे अख‍िलेश ने दी बधाईयां

बेटे अख‍िलेश ने दी बधाईयां

मुलायम को बेटे अख‍िलेश यादव ने दी बधाईयां।

आजम ने केक ख‍िलाया

आजम ने केक ख‍िलाया

आज खां ने मुलायम को केक ख‍िलाया।

चार मंजिला केक

चार मंजिला केक

जितने विशाल मुलायम उतना विशाल उनका केक।

केक पर टूटे नेता

केक पर टूटे नेता

केक काटने के साथ साथ मुलायम को बधाई दी गई।

आगे आगे रहे आजम खां

आगे आगे रहे आजम खां

आजम खां पूरे समय आगे से आगे रहे।

यह है वो तलवार जिससे काटा केक

यह है वो तलवार जिससे काटा केक

यह है वो तलवार जिससे मुलायम ने केक काटा।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुलायम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

मुलायम ने किया संबोधन

मुलायम ने किया संबोधन

अपने संबोधन में लोगों को दिया धन्यवाद।

अख‍िलेश ने किया संबोधन

अख‍िलेश ने किया संबोधन

अख‍िलेश ने कहा कि जनता सरकार पर भरोसा बनाये रखे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

कार्यकर्ताओं में उत्साह

सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

छात्रवृत्त‍ि प्रदान की गईं

छात्रवृत्त‍ि प्रदान की गईं

मुलायम के जन्मदिन पर सरकार ने छात्रवृत्त‍ियां प्रदान कीं।

कार्यकर्ताओं ने काटा केक

कार्यकर्ताओं ने काटा केक

कार्यकर्ताओं ने कुछ इस प्रकार मनाया नेताजी का जन्मदिन।

कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

मुलायम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+