अखिलेश के समर्थकों पर भड़के मुलायम, बोले- ये तमाशा नहीं होने दूंगा

लखनऊ। मुलायम सिंह ने अखिलेश के समर्थकों को तगड़ी डांट लगाई है। उन्होंने कहा कि क्या शिवपाल ने पार्टी के लिए कम मेहनत की है? वे बोले कि शिवपाल ने पार्टी के लिए बहुत दर्द सहा है।

mulayam

मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव से विभाग छीने जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि आखिर शिवपाल से विभाग क्यों लिए गए? वे बोले कि पार्टी में लोकतंत्र है, इसलिए यहां पर अपने मन से कोई काम नहीं होगा।

उन्होंने भाजपा की तरफ से चुनाव को लेकर किए जा रहे प्रयासों की बात करते हुए कहा कि एक ओर भाजपा के लोग बूथ मजबूत कर रहे हैं और हम लोग लड़ रहे हैं। मुलायम सिंह ने सभी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर कोई बात होती है तो मुझसे कहा करें।

कार्यकर्ताओं को जमकर फटकारते हुए मुलायम सिंह बोले- तुम लोगों में से कितनों ने बूथ गठित किया है, जरा बताओ मुझे। यहां पर सिर्फ तमाशा करने के लिए आए हो क्या?

अपना गुस्सा दिखाते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश-शिवपाल में कोई झगड़ा है तो उसे सुलझा लेना चाहिए था। मैंने समाजवादी पार्टी को अपने खून से सींचा है और इस तरह से ये तमाशे मैं नहीं होने दूंगा।

उन्होंने चारों यूथ विंग के प्रेसिंड को भी जमकर फटकार लगाई और कहा कि अपनी हद में रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+