सपा-बसपा गठबंधन पर मुलायम सिंह यादव ने जताई नाराजगी, कहा- अपने ही लोग खत्‍म कर रहे पार्टी

Recommended Video

    Akhilesh Mayawati के सीट बंटवारे से नाखुश Mulayam Singh ने दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के बीच महागठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में दोनों ही पार्टियों बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि सपा-बसपा गठबंधन को लेकर अब समाजवादी पार्टी के संस्थापक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "सपा की हैसियत बसपा से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को खत्म कौन कर रहा है? अपनी पार्टी के लोग। इतनी मजबूत पार्टी बनी थी। अकेले तीन बार सरकार बनाई, तीनों बार हम मुख्यमंत्री रहे। रक्षामंत्री भी रहे, मजबूत पार्टी थी। हम राजनीति नहीं कर रहे, लेकिन हम सही बात कर रहे हैं।"

    मुलायम बोले- सपा की हैसियत बसपा से ज्यादा है

    मुलायम बोले- सपा की हैसियत बसपा से ज्यादा है

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी के अध्यक्ष और बेटे अखिलेश यादव के फैसले पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सीधी लड़ाई भाजपा से है, लड़ाई में तीसरी कोई भी पार्टी नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बीएसपी से गठबंधन किया है, जिसकी वजह से अपनी पार्टी की सीटें आधी रह गई हैं। इसका सीधा असर अपने ही लोगों पर होगा।"

    टिकट बंटवारे में देरी पर सपा संरक्षक ने उठाए सवाल

    टिकट बंटवारे में देरी पर सपा संरक्षक ने उठाए सवाल

    मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा, "अखिलेश यादव ने किस आधार पर राज्य की आधा सीटें बहुजन समाज पार्टी को दी हैं, मुझे नहीं पता है। मैं अखिलेश यादव से ज्यादा अनुभवी हूं, मुझे सपा का संरक्षक बनाया गया है, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।" गुरुवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने में देरी कर रहे हैं। उन्हें टिकट बंटवारे में अगर कोई परेशानी हो रही तो मैं उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। जब मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था तो मैं 14 महीने पहले ही टिकट का बंटवारा कर देता था। हम इसीलिए सरकार बनाने में सफल रहते थे।"

    'जो टिकट चाहते हैं वो उनसे संपर्क कर सकते हैं'

    'जो टिकट चाहते हैं वो उनसे संपर्क कर सकते हैं'

    मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा, "जो उम्मीदवार पार्टी का टिकट चाहते हैं वो उनसे संपर्क कर सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पार्टी को खत्म कौन कर रहा है? अपनी पार्टी के लोग। इतनी मजबूत पार्टी बनी थी। अकेले तीन बार सरकार बनाई, तीनों बार हम मुख्यमंत्री रहे। रक्षामंत्री भी रहे, मजबूत पार्टी थी। हम राजनीति नहीं कर रहे, लेकिन हम सही बात कर रहे हैं। कहीं ना कहीं मुलायम सिंह यादव ने अपनी इस टिप्पणी से सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।"

    सपा-बसपा में हुआ गठबंधन का ऐलान

    सपा-बसपा में हुआ गठबंधन का ऐलान

    बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में करीब 25 साल बाद एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन का ऐलान किया। मायावती और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गठबंधन का ऐलान किया। इस फैसले के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 38-38 सीटों पर दोनों ही पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस को गठबंधन में नहीं रखा गया है, हालांकि उनके दो सीटें छोड़ी गई हैं, वहीं दो सीटें अन्य सहयोगियों के भी छोड़ने का फैसला दोनों पार्टियों ने किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+