मुलायम सिंह के पेट और छाती में इंफेक्शन, गुड़गांव के मेदांता में भर्ती
लखनऊ। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पेट और छाती में संक्रमण हुआ है। डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है।

लेकिन शुक्रवार की रात अचानक तेज़ बुखार और छाती में संक्रमण की वजह से वे कुछ असहज महसूस करने लगे। पार्टी और परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें बिना देरी किए रात करीब आठ बजे अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भी संक्रमण के चलते ही मुलायम सिंह को मेदांता में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications