मुलायम पर अमर सिंह ने किया वार, मोदी पर आया प्यार, माजरा क्या है? जानिए इनसाइड स्टोरी

अमर सिंह ने कहा कि बाबरी मस्जिद कांड के दौरान तो मुलायम अल्लाह-अल्लाह की रट लगाए फिरते थे, लेकिन अब उन्होंने कृष्ण-कृष्ण का जाप करना स्टार्ट कर दिया है

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अमर सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान अल्लाह-अल्लाह की रट लगाने वाले अखिलेश और मुलायम अब वोट बैंक के लिए कृष्ण-कृष्ण का जाप करने लगे हैं। पिछले दिनों सैफई में अखिलेश यादव के भगवान श्रीकृष्ण की 50 फीट की प्रतिमा बनवाए जाने के बाद मुलायम ने भगवान कृष्ण पर बयान दिया था। अमर सिंह गाजियाबाद के सूर्य नगर में निकाय चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचे पहुंचे थे, जहां पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने अखिलेश और मुलायम पर जमकर निशाना साधा। अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने नमाजवादी पार्टी बना दिया था। अब देश में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुत्व का बीड़ा उठाया है, तो मुलायम भी कृष्ण की शरण में आ गए हैं।

 'नमाजवादी' मुलायम कृष्ण की शरण में जा कार बैठे हैं

'नमाजवादी' मुलायम कृष्ण की शरण में जा कार बैठे हैं

अमर सिंह ने कहा कि बाबरी मस्जिद कांड के दौरान तो मुलायम अल्लाह-अल्लाह की रट लगाए फिरते थे, लेकिन अब उन्होंने कृष्ण-कृष्ण का जाप करना स्टार्ट कर दिया है। मतलब साफ है कि अब मुलायम और अखिलेश को वोट बैंक की चिंता सताने लगी है। अमर सिंह ने कहा कि बाप-बेटे ने समाजवादी पार्टी को पूरी तरह नमाजवादी पार्टी तक बना दिया था। लेकिन, जब से केंद्र और यूपी की BJP सरकारों ने PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुत्व का बीड़ा उठाया है, तभी से मुलायम कृष्ण की शरण में जा कार बैठे हैं।

मोदी ने देश का कल्याण किया

मोदी ने देश का कल्याण किया

PM मोदी का जमकर गुणगान करते हुए अमर सिंह ने यह कहा कि कृष्ण यूपी में पैदा हुए और द्वारिकाधीश भी बने। इसी तरह नरेंद्र मोदी गुजरात में जन्मे और यूपी में आकर सांसद और PM भी बने। दरअसल, PM मोदी ने कृष्ण के समान यूपी, गुजरात ही नहीं, पूरे देश का कल्याण किया है।आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम ने हाल ही में भगवान कृष्ण को भगवान राम से अधिक पूज्यनीय बताया था। इसके साथ ही अपने जन्मदिन के मौके पर अखिलेश को ही आशीर्वाद देकर अमर सिंह की दुखती रग पर हाथ रख दिया था।

अखिलेश अब हिंदुत्व कार्ड चलने की फिराक में

अखिलेश अब हिंदुत्व कार्ड चलने की फिराक में

दरअसल मुलायम सिंह और अखिलेश अब हिंदुत्व कार्ड चलने की फिराक में हैं। बताया जा रहा है कि सैफई में 50 फीट की कृष्ण प्रतिमा बन कर तैयार हो गई है। इस प्रतिमा का अनावरण 2019 में किया जाएगा, उस दौरान लालू यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। यानि अब बीजेपी के राम के जवाब में मुलायम कृष्ण को उतारेंगे। सवाल ये है कि क्या मुलायम का ये दांव कामयाब होगा। क्या जनता कारसेवकों पर गोली चलवाने के उनके कृत्य को कभी भूल पाएगी।

अमर सिंह बीजेपी में जाना चाहते है?

अमर सिंह बीजेपी में जाना चाहते है?

सपा के पूर्व सांसद अमर सिंह ने जहां मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर जमकर वार किए वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। जिसके बाद से राजनीतिर गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई कि कहीं अ्मर सिंह बीजेपी की नाव पर तो सवार नहीं होने जा रहे हैं। सवाल इसलिए भी उठ रहे है कि बीजेपी चीफ अमित शाह एंड कंपनी को यूपी के राजनीति को बैलेंस करने के लिए एक ठाकुर चेहरे की जरूरत है। उस जरूरत के लिए अमर सिंह फिट बैठते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+