मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा ने किया नरेश अग्रवाल का बचाव, बोलीं- वो आवेश में ऐसा बोल गए होंगे
नई दिल्ली। जया बच्चन पर अपने कमेंट को लेकर चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का अपर्णा यादव ने बचाव किया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने कहा है कि उन्हें लगता है कि नरेश अग्रवाल का कद ऐसा नहीं है कि वो जया जी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करें। अपर्णा ने अग्रवाल का बचाव करते हुए कहा 'ऐसा लगता है गु्स्से और आवेश में वो ये सब बोल गए, नहीं तो वो इस तरह की सोच के शख्स नहीं है। वो लड़कियों के लिए कई स्कूल भी चलाते हैं।' राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कहा था कि एक डांस करने वाली के लिए सपा ने उनका राज्यसभा टिकट काट दिया।

अखिलेश ने की है अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग
अपर्णा ने भले ही नरेश अग्रवाल के इस बयान का बचाव करने की कोशिश की है लेकिन उनके जेठ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर कड़ा एतराज किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, 'जया बच्चन जी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए हम भाजपा के नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके खिलाफ कदम उठाए। इस मामले में महिला आयोग को भी कार्यवाही करनी चाहिए।'

भाजपा की महिला नेता भी अग्रवाल पर सख्त
नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर दूसरी पार्टियों के अलावा भाजपा में भी विरोध हो रहा है। भाजपा नेता सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली ने अग्रवाल पर निशाना साधा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा 'श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका स्वागत है लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है। सुषमा स्वराज के बाद स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली ने भी नरेश अग्रवाल के बयान का विरोध किया था और कहा कि किसी भी नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये बोले थे नरेश अग्रवाल
सोमवार को मीडिया के सामने भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा था कि सपा ने एक डांस करने वाली (जया बच्चन) के लिए उनका टिकट काट दिया , फिल्मों में काम करने वाली से मेरी हैसियत कम कर दी गई। उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया, मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा। हालांकि नरेश अग्रवाल ने विवाद होने पर कहा है कि अगर मेरी बात से किसी को कष्ट हुआ तो उसके लिए खेद है, मेरा इरादा किसी को कष्ट पहुंचाने का नहीं था।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications