पार्टी से निकालने के बाद मुलायम ने कहा-अखिलेश क्या माफी मांगेगा, वो तो लड़ता है...
अखिलेश यादव को पार्टी से निकालने के बाद मुलायम ने कहा कि वो क्या माफी मांगेगा वो तो सिर्फ लड़ता है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी का ड्रामा लगातार जारी है। चाचा-भतीजे की लड़ाई अब बाप-बेटे और पार्टी को तोड़ने की वजह बन गई। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाल दिया। शिवपाल यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुलायम सिंह ने अखिलेश और राम गोपाल यादव को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया।

मुलायम ने कहा कि यह फैसला पार्टी के भले के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी मैंने अकेले खड़ी की है। किसी को भी मैं इसे तोड़ने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी विरोधी काम करेगा उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। मुलायम ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश और राम गोपाल मिलकर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे।
मुलायम ने माफी मांगने के सवाल पर कहा कि अखिलेश क्या माफी मांगेगा वो तो सिर्फ लड़ता रहता है। मुलायम ने आगे इस बात को जोड़ा कि पिता मानेगा तो आगे देखा जाएगा। मुलायम ने कहा कि उनके लिए पार्टी सबसे पहले हैं। इसी पार्टी को बचाने के लिए रामगोपाल और अखिलेश यादव को छह साल के लिए निकाल दिया है। मुलायम द्वारा पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद अखिलेश समर्थकों का जमावड़ा उनके आवास से बाहर लग गया। उनके समर्थकों ने शिवपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं 100 स अधिक विधायक अखिलेश के घर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications