CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली के जरूरतमंदों को घर पर ही मिलेगा राशन

नई दिल्‍ली। अगर आप दिल्‍ली में रहते हैं और सरकारी राशन की दुकान से राशन लाते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। जी हां अब आपको सरकारी दुकानों पर लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। जी हां आने वाले दिनों में आपको घर बैठे राशन मिलेगा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्‍यमंत्री घर-घर राशन योजना को मंजूरी दे दी है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' के खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है।

Recommended Video

    Ghar Ghar Ration Yojana: Delhi में Kejriwal Government अब घर-घर पहुंचाएगी Ration | वनइंडिया हिंदी
    CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली के जरूरतमंदों को घर पर ही मिलेगा राशन

    केजरीवाल ने कहा कि, व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है, क्योंकि राजनीति में आने से पहले मैं और मनीष सिसोदिया जी परिवर्तन नाम की संस्था चलाया करते थे। दिल्ली की झुग्गी बस्तियों के अंदर गरीब लोगों के साथ और उनके हक के लिए काम किया करते थे। जब उनको राशन नहीं मिलता था तो उनको राशन दिलाने के लिए काम करते थे। सूचना का अधिकार कानून का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हमने लोगों को राशन दिलवाने में किया। उन दिनों में लोगों का राशन चोरी हो जाया करता था और पूरा राशन नहीं मिलता था। सरकारी कागजात में तो एंट्री हो जाती थी कि हमने सबको राशन दे दिया और सब के फर्जी अंगूठे भी लग जाते थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भी कोरोना के संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भी इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'आज कैबिनेट ने "मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना" पारित की। इसके लागू होने पर लोगों के घर राशन भिजवाया जाएगा, उन्हें राशन की दुकान पर नहीं आना पड़ेगा। ये बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। वर्षों से हमारा सपना था कि गरीब को इज्‍जत से राशन मिले, आज वो सपना पूरा हुआ है।'

    केजरीवाल ने बताया कि अगले छह से 7 महीने में होम डिलीवरी राशन की शुरू हो जाएगी। होम डिलीवरी में गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा। जिस दिन दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी शुरू होगी उसी दिन केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना दिल्ली में लागू कर दी जाएगी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+