Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्यों डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी के शरीर का ये अंग रख लिया था! अब इसे भेज रहे हैं लैब, होगा बड़ा खुलासा

Mukhtar Ansari viscera report: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एक सवाल जो सबके जहन में है कि मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

वहीं मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी और भाई सांसद अफजाल अंसारी का जावा है कि उन्हें बांदा जेल में 'धीमा जहर' देकर मारा गया है। अब मुख्तार अंसारी की मौत का राज जल्द सामने आ जाएगा।

Mukhtar Ansari viscera report

मुख्तार का 'हार्ट' और विसरा सैंपल भेजा गया लैब

वेबसाइट हिन्दुस्तान के मुताबिक, मुख्तार अंसारी का दिल (हार्ट) और विसरा सैंपल अब जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। गौरतलब है कि किसी की मौत के बाद अगर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराती है तो इस दौरान मृतक के शरीर से विसरल पार्ट यानी आंत, लीवर, किडनी, हार्ट जैसे अंगों का सैंपल ले लिया जाता है। इसे विसरा कहा जाता है।

Mukhtar Ansari viscera report

मुख्तार अंसारी के दिल में लगे थे 10 चीरे

मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उसके दिल में 10 चीा लगाया था। इमसें 1.9 गुणा 1.5 सेंटीमीटर भाग ब्लड क्लॉटिंग की वजह से पीला मिला था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम परिवार और वीडियोग्राफी के साथ किया गया था।

जेल दस्तावेज के मुताबिक मुख्तार अंसारी हृदय रोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित था। वह डिप्रेशन, स्किन एलर्जी और डायबिटीज से भी जूझ रहे थे।

Mukhtar Ansari viscera report

डॉक्टरों ने 28 मार्च रात 8.25 बजे मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि की थी। वहीं 29 मार्च को दोपहर दो बजे 5 डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच उसके शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम टीम को एसपीजीआई लखनऊ से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र तिवारी लीड कर रहे थे।

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मुख्तार का दल (हार्ट) और विसरा सुरक्षित रख लिया गया था। उसके बाद शव को मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी का दिल और विसरा जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है।

डॉक्टरों के पैनल ने विसरा इसलिए सुरक्षित रखा था क्योंकि परिजनों की तरफ से स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया था। लेकिन अब विसरा फॉरेंसिक जांच के बाद साफ हो जाएगा कि मौत की वजह क्या थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+