तीन तलाक के खिलाफ कानून का एक साल, नकवी बोले- काफी कम हो गए हैं मामले

नई दिल्ली, 31 जुलाई: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि एक साथ तीन तलाक के खिलाफ कानून आने के बाद इस तरह से तलाक के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इससे मुस्लिम महिलाओं का संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित हुआ है और देशभर की महिलाओं ने इस कानून का जबरदस्त स्वागत किया है। बीते साल 1 अगस्त को एक साथ तीन बार बोलकर तलाक देने को कानूनी तौर पर आपराधिक कृत्य बनाया गया था। इस कानून का एक साल पूरा होने से ठीक एक दिन पहले नकवी का ये बयान आया है।

triple talaq

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, तीन तलाक को कानूनन अपराध बना कर मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं केआत्म सम्मान और आत्म विश्वास को पुख्ता कर उनके संवैधानिक, लोकतांत्रिक और समानता के अधिकारों को सुनिश्चित किया है। जिसके लिए देशभर की महिलाओं ने लगातार खुशी का इजहार किया है।

तीन तलाक के खिलाफ कानून आने के एक साल होने पर कल (1 अगस्त) कई संगठनों ने मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाने का भी ऐलान किया है। कई शहरों में इस मौके पर कार्यक्रम होंगे। नकवी ने इस पर कहा कि इस कानून के अस्तित्व में आने की खुशी में कल कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। मुस्लिम महिला अधिकार दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में नकवी के अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी।

बता दें कि पति के एक साथ तीन बार तलाक बोल देने पर होने वाली तलाक को अमान्य करने के लिए बीते साल केंद्र सरकार कानून लाई थी। ये कानून काफी चर्चा में रहा था। संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद एक अगस्त 2019 को राष्ट्रपति ने भी कानून को मंजूरी दे दी थी। ऐसे में कल इसका एक साल पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+