दिल्ली: ऑटो ड्राइवर के पिता ने बताया आखिर क्यों उनके बेटे ने निकाली थी तलवार

नई दिल्ली। दिल्ली में जिस तरह से एक सिख ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, उसके बाद लोग पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट के खिलाफ मुखर्जी नगर में प्रदर्शन किया और धरना दिया। बता दें कि ऑटो ड्राइवर सरबजीत सिंह और उसके बेटे के साथ पुलिस के कुछ जवानों ने मारपीट की थी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क पर उतर आए। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऑटो ड्राइवर ने उग्र होकर तलवार निकाल ली और पुलिसवालों के सिर पर मार दी। वहीं आरोपी सरबजीत सिंह के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने आत्मरक्षा में तलवार निकाली थी, लेकिन इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था।

आत्मरक्षा में निकाली तलवार

आत्मरक्षा में निकाली तलवार

बता दें कि इस घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था, जिसके बाद आरोपी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने पुलिस अधिकारी का तलवार लेकर पीछा किया था, जिसकी वजह से टेंपो और गाड़ी के बीच टक्कर हो गई थी। वहीं सरबजीत सिंह के पिता मंजीत सिंह का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी ने मेरे बेटे को मारना शुरू कर दिया तो अपनी जान बचाने के लिए तलवार बाहर निकाली थी। बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोपी पुलिस अधिकारियों पर हो कार्रवाई

आरोपी पुलिस अधिकारियों पर हो कार्रवाई

मंजीत सिंह ने बताया कि मेरे बेटे का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि हम इस मारपीट में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। बता दें कि इस मामले में अभी तक तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। मंजीत सिंह का कनहा है कि मेरे बेटे को न्याय मिलना चाहिए। मैं अपने पोते को लेकर ज्यादा चिंतित था, वह नाबालिग है, लेकिन उसके साथ भी दिनदहाड़े पुलिसवालों ने मारपीट की है।

24 घंटे का अल्टिमेटम

24 घंटे का अल्टिमेटम

सरबजीत सिंह के परिवारवालों ने आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन के बाहर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। सोमवार को भी इलाके में हालात तनावपूर्ण थे, लोगों ने इस घटना के खिलाफ देर रात तक प्रदर्शन किया।

सामने आया था वीडियो

सामने आया था वीडियो

दरअसल, दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के कुछ जवान लोगों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुखर्जी नगर इलाके में ग्रामीण सेवा का वाहन पुलिस की गाड़ी से टकरा गया व उसके बाद टैम्पो के चालक ने तलवार निकालकर पुलिसवाले के सिर पर मार दी। हालांकि इस मामले पर दिल्ली पुलिस की डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है, दोनों मामलों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- 14 साल बाद अयोध्या आतंकी हमला मामले में आज आ सकता है फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+