सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बदले मुकेश खन्ना के सुर, शत्रुघ्न की फटकार के बाद कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर एक्टर मुकेश खन्ना की टिप्पणी ने काफी बवाल मचा दिया है। टीवी और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए उनके बयान की निंदा की। इतना सब हंगामा होने के बाद अब मुकेश खन्ना ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'रामायण' के ज्ञान को लेकर उन्होंने एक उदाहरण के रूप में सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिया था, उनका इरादा किसी को नीचा दिखाने का नहीं था।

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर की थी ये टिप्पणी

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर की थी ये टिप्पणी

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन है, इस बीच दूरदर्शन पर लोकप्रिय पौराणिक शो 'रामायण' और 'महाभारत' के री-टेलीकास्ट से लोगों में फिर से पूराना यादें ताजा हो गई हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा का नाम लेते हुए बड़ा बयान दिया। मुकेश खन्ना ने कहा, ऐसे शो के री-टेलीकास्ट से सोनाक्षी सिन्हा जैसे युवाओं को भारत की पौराणिक गाथाओं और संस्कृति के बारे में ज्ञान मिलेगा।

सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आए कई लोग

सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आए कई लोग

मुकेश खन्ना की इस टिप्पणी के बाद से टीवी जगत में खलबली मची हुई है, पिता शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई हस्तियों ने सोनाक्षी सिन्हा का सपोर्ट किया। विवाद बढ़ता देख अब मुकेश खन्ना ने अपने बयान को लेकर सफाई दिया है। मुकेश खन्ना ने जोर देते हुए कहा, उन्होंने केवल एक उदाहरण के रूप में उनका नाम लिया और उन्हें नीचा दिखाने का इरादा नहीं था।

सोनाक्षी को नीचा दिखाने का इरादा नहीं था: मुकेश खन्ना

सोनाक्षी को नीचा दिखाने का इरादा नहीं था: मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'लोगों ने मेरी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला और इसे गलत तरीके से शत्रुघ्न सिन्हा के सामने पेश किया गया। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं और उनके प्रति अपार सम्मान है। मैंने एक उदाहरण के रूप में सोनाक्षी का नाम लिया। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उन्हें नीचा दिखाने या उसके ज्ञान पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहा था। मेरा इरादा उसे निशाना बनाने का नहीं था। हालांकि, मैं यह देखकर हैरान हूं कि वर्तमान पीढ़ी को कई चीजों के बारे में पता नहीं है।'

टिकटॉक और हैरी पॉटर में रुचि रखते हैं युवा

टिकटॉक और हैरी पॉटर में रुचि रखते हैं युवा

इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने एक और उदाहरण देते हुए कहा, 'हाल ही में, मैं एक वीडियो देख रहा था जिसमें एक आईटी छात्र को यह पता नहीं था कि कंस किसका मामा था। किसी ने उस प्रश्न का उत्तर 'दुर्योधन' दिया था। मैं यह दावा नहीं कर रहा हूं कि मैं रामायण और हिंदू साहित्य का संरक्षक हूं, लेकिन भारत के नागरिक के रूप में, मुझे लगता है कि आज की पीढ़ी के लिए हमारे साहित्य और इतिहास को पेश करना हमारा कर्तव्य है क्योंकि वे टिकटॉक और हैरी पॉटर में अधिक रुचि रखते हैं।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाई थी फटकार

शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाई थी फटकार

बता दें कि मुकेश खन्ना की ट्विप्पणी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कुछ दिन पहले उन्हें फटकार लगाया था। शत्रुघ्न ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि किसी को रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं देने से कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। सबसे पहली बात ये है कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है?'

यह भी पढ़ें: धर्म से मुस्लिम इन दो कलाकारों ने अमर कर दिया रामायण-महाभारत में अपना किरदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+