उत्तराखंड के इस मशहूर मंदिर में सात फेरे लेंगे आकाश और श्लोका!

Recommended Video

    Akash Ambani, Shloka Mehta की इसलिए होगी Triyugi Narayan Temple में शादी | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के धनवान उद्योगपति में से एक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता के साथ 30 जून को मुंबई में धूमधाम से हुई थी। अब दोनों का परिवार शादी की तैयारियों मे जुट गया है, खबर है कि आकाश और श्लोका उत्तराखंड के मंदिर में सात फेरे लेंगे।

    आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की शादी ...

    आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की शादी ...

    मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की शादी उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मशहूर त्रियुगी नारायण मंदिर में हो सकती है और इसी वजह से रिलायंस कंपनी के अधिकारियों की एक टीम हाल ही में मंदिर का दौरा करके गई है। अगर ऐसा होता है तो इस मौके को उत्तराखंड सरकार भी हर हाल में भूनाना चाहेगी क्योंकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    क्यों चुना है त्रियुगी नारायण मंदिर?

    क्यों चुना है त्रियुगी नारायण मंदिर?

    त्रियुगी नारायण मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां जो जोड़ा सात फेरे लेता है, उनका साथ सात जन्मों तक बना रहता है। दोनों का वैवाहिक जीवन सुखद और आबाद रहता है। कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार की भगवान में खास आस्था है और इसी वजह से वो अपने बेटे की शादी यहां करवाने आ रहे हैं।

    मंदिर की खासियत

    मंदिर की खासियत

    पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रियुगी नारायण मंदिर में ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर में तीन युगों से ज्‍वाला जल रही है और इसी को साक्षी मानकर भगवान शंकर ने पार्वती जी को अपनाया था। मंदिर के अखंड धुनी के फेरे भगवान श‍िव और माता पार्वती ने व‍िवाह के वक्‍त ल‍िए थे, इसलिए ये मंदिर मानक माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+